तस्कर भाई बहन ने खोल दिया राज : पंजाब तस्करों से मिलकर चला रहे थे जम्मू में नशे का कारोबार

by

जम्मू ।  जम्मू पुलिस ने भाई बहन को करीब सत्तर लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भाई बहन  पंजाब के नशा तस्करों के साथ मिलकर जम्मू में नशे का धंधा चला रहे थे। आरएसपुरा के गांव टांडा में रहने वाले दोनों भाई बहन गुरजीत सिंह व नवनीत कौर को मीरां साहिब पुलिस ने 550 ग्राम चिट्टे के साथ उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे स्कूटी नंबर जेके02डीए-9805 पर सवार होकर जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन से मिली चिट्टे की खेप वे अमृतसर के एक नशा तस्कर गुरु साहिब सिंह से लेकर आए थे।दोनों का इस धंधे के साथ काफी पुराना संबंध है और उनकी मां राजेंद्र कौर भी नशा तस्करी के आरोप में पंजाब के शियाटा थाने में गिरफ्तार है।

बरामद की गई चिट्टे की खेप को दोनों भाई बहन आगे किसी को सौंपने जा रहे थे लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर लगाए गए नाके पर मीरां साहिब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।बताया जा रहा है कि दोनों नशा तस्करी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं और वे नशे की खेप को आगे पहुंचाने के लिए कूरियर का काम करते थे।

नशे की खेप को लाने और उसे आगे पहुंचाने में नवनीत माहिर थी, क्योंकि लड़की होने के कारण उस पर शक नहीं होता था।पुलिस का कहना है कि इस मामले में कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।दोनों से पूछताछ जारी है और उनसे पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां भी संभव है।

पुलिस इस मामले में इस परिवार की संपत्ति का भी पता लगा रही है और जांच पूरी करने के बाद उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी भी पुलिस करने जा रही है। इसके अलावा मीरां साहिब पुलिस दोनों की मां को भी पूछताछ के लिए पंजाब से जम्मू लाने की तैयारी कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने अभी तक सीमा पार से नशे की सप्लाई की आशंका को खारिज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों से इस संदर्भ में भी पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ 40 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਬੰਗਾ-ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ-ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਰੋਡ ਨੂੰ ਅਪਗਰੇਡ ਕਰਨ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ : ਐਮਪੀ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਵਾੜੀ

ਰੋਪੜ: ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਵਾੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਫਲ ਲੱਗਿਆ ਹੈ।ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने छात्रों के शिक्षण कौशल और सर्वोत्तम टीचिंग एड के लिए करवाए मुकाबले

गढ़शंकर,  20 जनवरी: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिं डा. अमनदीप हीरा के नेतृत्वकर्ता एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख डाॅ. संघा गुरबख्श...
article-image
पंजाब

मृतक दिलदीप छह हमलावरों का था मुख्य निशाना : जांच में हुआ खुलासा; जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस द्वारा महाराष्ट्र के औरंगाबाद से छह शूटरों की गिरफ्तारी के साथ सनसनीखेज फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड को सुलझाने के दो दिन बाद, मामले की जांच से पता चला है कि हमलावरों का मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
Translate »
error: Content is protected !!