तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त करवाई जाए : गुरनेक सिंह भज्जल

by

तहसील कार्यालय में हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज प्रभावित हुए
गढ़शंकर ,:
सीपीआईएम जिला होशियारपुर के सचिव तथा सूबा कमेटी मैंबर गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि सारे पंजाब में लगभग दो महीने से पटवारियों द्वारा दिए सिर्फ निर्धारित हलके के तहत कार्य किया जा रहा है जबकि शेष रहते गांव भगवान भरोसे छोड़ दिए गए हैं। लोग तहसील कार्यालय में पहुंचते हैं और काम न होने से वह खाली हाथ वापस लौट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से एक तहसीलदार को मुअत्तल कर दिया है और अन्य सभी तहसीलदारों ने अननिश्चित समय के लिए हड़ताल शुरु कर दी है। जिसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों ने बड़ी ख्वाहिश के साथ आम आदमी पार्टी सरकार का गठन किया है परंतु लोगों के मसले न हल न होने उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है और अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं सरकती। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार पटवारियों के रिक्त पदों पर भर्ती नहीं कर रही है और दूसरा न ही तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त करवाने को लेकर सक्रिय है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उक्त हड़ताल को समाप्त करवाया जाए एवं पटवारियों के पद भरे जाएं ताकि आम आदमी की रोजाना की समस्याएं हल हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि लोगों के मसलों का समाधान अधिकारी उनके घर पहुंच कर करेंगे और इस वादे को भी सरकार शीघ्र पूरा करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Senior Journalist Daljeet Ajnoha in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June — On the occasion of the 75th anniversary celebration of the prestigious Vidya Mandir School in Hoshiarpur, senior journalist Daljit Ajnoha held a special interaction with renowned educationist Prof. Nazam Riar. During...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस गाड़ी में मृतक के साथ गए मामे के लड़के से कर रही पूछताछ …शाहपुर घाटे में गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की हत्या : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही  

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल रात  25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। जबकि दूसरे युवक बच गया। हालांकि पुलिस दूसरे युवक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी आ रहे हैं बेबस नजर : जयराम ठाकुर

खनन के मामले में आम लोगों की हाई कोर्ट से गुहार का मतलब बेलगाम माफिया,  मंत्रियों को सड़कों और जनसभाओं में खनन रोकने की फरियाद करने से पता चलते हैं हालात व्यवस्था परिवर्तन वाली...
article-image
पंजाब

जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
Translate »
error: Content is protected !!