तिवारी ने टंडन को मुद्दों पर बात करने की दी चुनौती : व्यक्तिगत हमलों का सहारा लेने के लिए भाजपा की निंदा की 

by
चंडीगढ़, 24 मई: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को व्यक्तिगत और दुर्भावनापूर्ण हमलों का सहारा लेने की बजाय लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात करने की चुनौती दी। उन्होंने टंडन से कहा कि आप बहस से भाग गए हैं और अब दुर्भावनापूर्ण अभियान चला रहे हैं और गलत तरीके से मुझ पर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं। जिस पर, उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आप जनता से छिप नहीं सकते और लंबे समय तक मुद्दों से भाग नहीं सकते और अंततः आपको इसका सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर शहर के हल्लो माजरा इलाके में अपनी पदयात्रा के दौरान बोलते हुए, तिवारी ने कहा कि उनका ध्यान भाजपा द्वारा उनके खिलाफ किए गए अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण व्यक्तिगत हमलों की ओर आकर्षित किया गया है और वह भी सिर्फ इसलिए कि पार्टी ने लुधियाना और श्री आनंदपुर साहिब के बाद इस बार उन्हें चंडीगढ़ से मैदान में उतारा था।
उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चंडीगढ़ के लोग मेरे खिलाफ भाजपा के दुर्भावनापूर्ण अभियान और व्यक्तिगत हमलों को समझने में सक्षम हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि वह पिछले दस वर्षों की अपनी उपलब्धियों को बताए, जबकि इन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण सत्ता का आनंद लिया था।
उन्होंने टंडन के लिए अपनी चुनौती दोहराई कि उन पर (तिवारी) हमला करने के लिए गलत तरीके का उपयोग करने के बजाय उन्हें बहस के लिए उनका निमंत्रण स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने टंडन से पूछा कि बहुत सम्मान और विनम्रता के साथ, क्या मैं आपसे पूछ सकता हूं कि आप मेरे साथ बहस करने से क्यों कतरा रहे हैं? जबकि उन्होंने पहली बार उन्हें 25 को बहस के लिए चुनौती दी थी।
उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी से कहा कि लोकतंत्र में समाधान संवाद के माध्यम से निकलते हैं, न कि ऊपर से नीचे के एकतरफा संचार के माध्यम से निकलते हैं।  आइए, हम चंडीगढ़ की समस्याओं के समाधान पर बहस करें।  तिवारी ने अपनी पार्टी की गारंटी दोहराते हुए कहा कि एक बार केंद्र में इंडिया की सरकार बन जाने पर, हर गरीब परिवार को हर महीने 8500 रुपये मिलने लगेंगे, हर नए स्नातक और डिप्लोमा धारक को एक साल की अप्रेंटिसशिप मिलेगी और एक साल के लिए 8500 रुपये की मासिक आय सुनिश्चित होगी और न्यूनतम दैनिक मजदूरी मौजूदा 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दी जाएगी।
तिवारी के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस लक्की और अन्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस व आप नेता भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

More Trees Should Be Planted

Trees can protect us from natural disasters and help preserve human life,” says Baba Balwant Shah Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 12 : In an effort to protect the environment from pollution and keep it clean, the...
article-image
पंजाब

सेहरा बांधकर परिजनों ने किया बेटे का संस्कार : पार्किंग विवाद में चाकुओं से गोदकर थी हत्या, 5 गिरफ्तार

मोहाली :  कुंभड़ा निवासी दिलप्रीत का आज कड़ी सुरक्षा में परिजनों ने उसके सिंह सेहरा बांधकर आखिर विदाई । इससे पहले दिलप्रीत का शव कुभड़ा स्थित घर पर लाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन...
article-image
पंजाब

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान एक सिंतबर से शुरू : गुरनेक भज्जल

गढ़शंकर : सीपीआईएम की तहसील कमेटी की जनरल बॉडी की मीटिंग डॉक्टर भाग सिंह हॉल में करनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

  चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक...
Translate »
error: Content is protected !!