तिवारी ने बापू धाम क्षेत्र में पदयात्रा निकाली : जिला न्यायालय के वकीलों से की बातचीत

by
चंडीगढ़, 1 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आज बापू धाम क्षेत्र में पदयात्रा की।  जहां उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, पूर्व मेयर सुभाष चावला और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे।   इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान और किशन ने किया था। जहां सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान तिवारी को अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए, उन्होंने अपनी कुछ लंबित मांगों को उठाया और उन्हें पूरा करने का आग्रह किया।
जिस पर तिवारी ने वादा किया कि सांसद बनने के बाद वे व्यक्तिगत रूप से उनके मामलों को संभालेंगे और उनका ध्यान रखेंगे, जिनमें खासकर उन्हें मालिकाना हक दिलाने का विषय है। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक उनका अधिकार है और वे इसे उन्हें दिलवाएंगे।
इस दौरान दिन में तिवारी ने जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित वकीलों के साथ बातचीत की।  वकीलों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि कानूनी समुदाय से जुड़ा कोई व्यक्ति संसद में उनका प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। तिवारी ने वकीलों का आभार व्यक्त करते हुए, उनसे समर्थन मांगा और कहा कि ये चुनाव खतरे में चल रहे देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों से बेहतर इस बात को कोई नहीं समझ सकता।
उन्होंने कहा कि वे वकीलों से जुड़े मुद्दों, खासकर पार्किंग और युवा वकीलों के लिए चैंबर से जुड़ी समस्याओं से वाकिफ हैं।
इसके अलावा, तिवारी ने सेक्टर-23 में आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह द्वारा आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।
जहां अन्य के अलावा, डी.डी जिंदल, सोनू मौदगिल, धर्मवीर एस.सी सेल के अध्यक्ष, कृष्ण कुमार, सुलेमान ब्लॉक अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SMO पोसी के साथ ऑनलाइन ठगों ने की 49 लाख रुपये की ठगी : पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और अन्य को ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

गढ़शंकर, 25 अप्रैल :ऑनलाइन ठगी का शिकार करने वालो ने पीएचसी पोसी के एसएमओ को 49 लाख की ठगी का शिकार बना लिया। प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी के एसएमओ की शिकायत पर कार्रवाई करते...
article-image
पंजाब

नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार की तैयारियों के मद्देनजर आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी की बैठक

गढ़शंकर।  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी की एक बैठक संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में हुई।   इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने...
article-image
पंजाब

एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार : नर्स का गला घोंट कर की थी हत्या

चंडीगढ़। मोहाली के गांव सोहाना में बीते दिनों नर्स की हत्या कर फरार हुए बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ उसका अफेयर...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा कवि दरबार करवाया गया

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी गढ़शंकर में मातृभाषा पंजाबी को समर्पित और भ्रूण हत्या के खिलाफ कवि सम्मेलन करवाया गया। जिसमें बड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!