तीज़ केवल एक त्योहार नहीं, हमारी मातृशक्ति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्माः डा. बलजीत कौर

by

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब की ओर से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में आज गोल्डन हैरीटेज रिज़ॉर्ट, टांडा रोड, होशियारपुर में राज्य स्तरीय ‘त्रिंझणां तीज़ मेला-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री पंजाब डा. रवजोत सिंह, डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक करमबीर सिंह घुम्मण व विधायक जीवन जोत कौर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की तीज़ केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी मातृशक्ति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा है। आज का यह मेला हमें हमारी जड़ों और उस आनंदमय जीवन की याद दिलाता है, जहां महिलाएं मिलकर गीत गाती थीं, पींगे झूलती थीं और पूरे गांव में उत्साह का वातावरण होता था।

इस दौरान सरकारी कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक गीत-संगीत प्रस्तुत किया। किरदार थिएटर द्वारा शानदार मिमिक्री शो ने सभी को खूब हंसाया। ताई जगीरो और गिद्धा गर्ल्स ने लोक गीतों और नृत्य से मेले में जान डाल दी। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल झांस की बचिच्यों ने गिद्दे से सभी का मन मोह लिया। होशियारपुर की छात्रा व प्रसिद्ध ढोली रितीका सैनी ने ढोल की थाप पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। ईको विलेज में पुराने समय के गांव का दृश्य सजीव कर दिया गया, जिसमें कुआं, बाल्टी, रस्सी, गायों के कट-आउट, चर्खा और झूले (पींगे) लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। महिला समूहों ने अंदर बैठकर चर्खे के आसपास गीत गाए और तीज़ की कहानियां सुनाईं, वहीं बाहर गिद्धा और लोकगीतों की गूंज रही। मेले में आने वालों के लिए मक्की की रोटी, सरसों का साग, गट्टे और गुड़ के गुलगुले जैसी पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। आकर्षक सेल्फ़ी पॉइंट्स और विशेष सजावट ने मेले के आनंद को दोगुना कर दिया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिला अधिकारियों, छात्राओं व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम को पंजाब को दोबारा रंगला व खुशहाल पंजाब बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी सहायक हैं। इस मौके पर एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक, मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी करमजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर गुरविंदर सिंह पाबला, नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरबीर कौर, एस.पी नवनीत कौर, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, आर.टी.ए अमनदीप कौर, एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, डी.एस.पी मनप्रीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Awareness Seminar on Drug Abuse

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 30 : Under Mission Smile and the “War Against Drugs” campaign, as per directives from Ms. Ashika Jain, IAS, Deputy Commissioner-cum-Chairperson of the District Drug De-addiction and Rehabilitation Society, Hoshiarpur, the District...
article-image
पंजाब , समाचार

पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के नौवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित : बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष और रुपेश खन्ना सचिब गए चुने

गढ़शंकर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के लिए हुए आज चुनाव में एडवोकेट पंकज कृपाल नौंवीं बार अध्यक्ष चुने गए। इसके इलावा बलविंदर सिंह उपाध्यक्ष व रुपेश खन्ना सचिव चुने। इससे पहले सर्बसमिति से मधू...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेले युवाओं के समग्र व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक मंच के तौर में कार्य करते हैं : भगवंत सिंह मान

होशियारपुर, 14 नवंबर –   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां के कॉलेज में आयोजित युवक मेले में अपने कॉलेज के दिनों की यादें ताजा करते हुए मंच से प्रसिद्ध पंजाबी कवि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव...
Translate »
error: Content is protected !!