तीनों ग्रिफतार लूटेरों से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और खिलौना पिस्तौल बरामद, गढ़शंकर से कार छीनकर भागे थे

by

गढ़शंकर – एएसपी तुषार गुप्ता गढ़शंकर व  एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि शुक्रवार को गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर स्तिथ पेट्रोल पंप के पास साजन पुत्र योगराज वासी रोडमाजारा किसी रिश्तेदार का अपनी कार पब 08 सीवी 0094 में बैठकर इंतजार कर रहा था इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने जिन्होंने हाथ मे पिस्तौल पकड़े हुए थे ने साजन को कार से उतार कर कार लेकर फरार हो गए इस बात की सूचना एएसआई राकेश कुमार ने सुमंदडा चौकी प्रभारी परमिंदर कौर को देते हुए नाकाबंदी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही एएसआई परमिंदर कौर ने ट्रको की सहायता से रोड बंद कर दिया इस दौरान जब कार छीनकर फरार हुए लुटेरे सुमंदडा पुहंचे तो एएसआई परमिंदर कौर ने पुलिस कर्मियों की सहायता से पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों को पहचान पलविंदर सिंह उर्फ पिंदर पुत्र जसविंदर सिंह वासी पतोहीरा थाना निहालसिंह बाला जिला मोगा, रविन्द्र सिंह उर्फ रावी पुत्र बलविंदर सिंह वासी तलवंडी थाना कथूनंगल जिला अमृतसर व अश्वनी कुमार पुत्र रामपाल वासी हुस्नबाग अपार्टमेंट 102 मकान नंबर 303 नागपुर सिटी थाना नंदन वन जिला नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई। इन युवकों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक खिलौना पिस्तौल बरामद किया गया। उन्होंने बताया तीनो आरोपियों के विरुद्ध 379 बी, आईपीसी, 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जटाणा की मौत पर उठे सवाल : कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग रखी

बठिंडा। युवा कांग्रेसी नेता खुशबाज सिंह जटाणा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर अब राजनीतिक माहौल गरमा गया है और निष्पक्ष जांच...
article-image
पंजाब

BREAKING: ऑस्ट्रेलिया के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 34 युवा विदेश में फंसे : ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

सुल्तानपुर लोधी: ऑस्ट्रेलिया में रोजगार और बेहतर भविष्य का सपना लेकर विदेश गए पंजाब के 33 और राजस्थान के एक युवक के पिछले करीब 5 से 6 महीनों से तिमोर-लेस्ते में फंसे होने का...
article-image
पंजाब

लंपी स्किन रोग प्रभावित मृत पशुओं का एक लाख तथा बीमार हुए पशु का 50 हजार रुपये प्रति पशु दिया जाए मुआवजा

लंपी स्किन रोग तथा गन्ने के भाव तथा बकाया अदायगी के लिए डिप्टी स्पीकर को सौंपा मांगपत्र गढ़शंकर: 5 सितम्बर: संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा दर्शन सिंह मट्टू...
Translate »
error: Content is protected !!