तीन दिनों में लगभग 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु गण चंबा से रवाना : DC मुकेश रेपसवाल

by

नूरपुर, पठानकोट तथा भदरवाह के लिए जा रही है श्रद्धालुओं को निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में श्री मणिमहेश यात्रा के लगभग12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु चंबा से रवाना हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को नूरपुर, पठानकोट तथा भदरवाह तक राज्य पथ परिवहन निगम के माध्यम से निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चंबा चौगान में ठहरे जम्मू-कश्मीर से आए सभी श्रद्धालु बापस लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि चौगान में ठहरे रामबन के 11 सदस्यीय एक परिवार को भी एचआरटीसी बस से पठानकोट भेजा गया।
उपायुक्त ने बताया कि कुछ श्रद्धालु चंबा में अपने मित्रों व जानकारों के पास मौजूद हो सकते हैं इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर से छड़ी यात्रा अथवा लंगर सेवा के साथ आए श्रद्धालुओं के पुलिस ग्राउंड बारगाह में पार्क हुए वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।
मुकेश रेपसवाल ने जानकारी दी कि यात्रा से पैदल बग्गा तक वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, रहने एवं भोजन के अलावा परिवहन सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि भरमौर-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रसाद योजना के तहत होगा जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  ;  प्रसाद योजना के तहत जिला के धार्मिक पर्यटक स्थलों में अनेक नई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा । इससे न केवल यहां आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए सुविधाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित करसोग का दौरा कर पीड़ितों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री खुद आकर करसोग की तबाही देखें और बनाए राहत पहुंचाने की योजना : जयराम ठाकुर जो प्रभावितों की सीधा मदद करना चाहते हैं, हम उनको भी सहयोग देंगे, लोगों की मदद के लिए...
हिमाचल प्रदेश

18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रूपये की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा

पूर्वी कला मंच और आरके कला मंच ने बताई सरकार की योजनाएं ऊना, 24 फरवरी: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों आरके कला मंच चिंतपूर्णी तथा पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस हर गतिविधि पर रखेगी पैनी नजर : बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को बनाया जाएगा मजबूत: डीसी

उपायुक्त ने इंदौरा में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा। पुलिस चेकपोस्ट तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण इंदौरा(धर्मशाला)  3 अप्रैल: उपायुक्त हेम राज बैरवा ने आज मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!