तीन दिवसीय “भीड़ प्रबंधन” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

by

आपदा प्रबंधन रणनीति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

एएम नाथ। चम्बा :  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चंबा द्वारा दिनांक 23 जून 2025 से तीन दिवसीय “भीड़ प्रबंधन” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन, डीसी कार्यालय परिसर चंबा में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में आने वाले बड़े जनसमूह आयोजनों जैसे मिंजर मेला तथा मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत प्रभावी भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन को सुनिश्चित करना है।


कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को भीड़ प्रबंधन के सिद्धांत, पूर्व नियोजन, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया, तथा जनसुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि भीड़ से संबंधित आपदाएं प्रायः मानवनिर्मित होती हैं, जिन्हें समय रहते उचित योजना और प्रशिक्षित कार्मिकों की सहायता से पूरी तरह टाला जा सकता है।


इस प्रशिक्षण में जिला प्रशासन, पुलिस, होम गार्ड्स, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, तथा अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण जिला की आपदा प्रबंधन रणनीति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा है डंगा : पांच महीने से बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता

पांच महीने से विभाग ने नहीं ली सुध एएम नाथ। साहो (चम्बा) :   सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले पांच महीने से बंद पड़ा है । इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट में हिमाचल को बड़ा झटका : उम्मीदों का पहाड़ और हाथ लगी निराशा

सुक्खू सरकार को लगा 40 हजार करोड़ का झटका 16वें वित्तायोग ने RDG ग्रांट की सिफारिश नहीं की एएम नाथ। ​शिमला : रविवार का दिन देश के लिए मिला-जुला रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एचपी डिफेंस अकादमी ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज (वीरवार) को हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी, ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे चली मुठभेड़ : कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को लगी गोली, घायल, गिरफ्तार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गोली भी लगी है। पुलिस घर से ही उसके पीछे...
Translate »
error: Content is protected !!