तीन पूर्व विधायकों से नौ घंटे पूछताछ : होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की कर रही जांच

by

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में शुक्रवार को बालूगंज थाने में तीन पूर्व विधायकों से करीब नौ घंटे पूछताछ हुई। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर से मामले में कई सवाल-जवाब हुए।
पुलिस चंडीगढ़ और उत्तराखंड के होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च को लेकर मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पुलिस जांच में पता चला है कि चंडीगढ़ के होटलों में ठहरने पर हुए खर्च की अदायगी एक निजी फार्मा कंपनी ने की थी, जबकि उत्तराखंड में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए खर्च के मामले में भाजपा के एक नेता का नाम सामने आ रहा है। इसे लेकर पुलिस उत्तराखंड की टूर एंड ट्रेवल कंपनी के संचालक को भी तलब कर चुकी है। उधर, पूछताछ के लिए पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह झूठ बोलने वाली सरकार है। युवा नौकरी का, महिलाएं 15,00 रुपये का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री हैं, जो चंडीगढ़ जाने पर हिमाचल भवन की जगह पांच सितारा होटल में ठहरते हैं।

पूर्व विधायकों से पुलिस ने पूछे कई सवाल, नहीं मिले जवाब
पुलिस ने लंबी पूछताछ के दौरान तीनों पूर्व विधायकों से कई सवाल किए, जिनमें से कई के वे जवाब नहीं दे पाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायकों से पूछा गया कि उनके होटलों में ठहरने और हेलिकाप्टर सेवाओं पर हुआ लाखों का खर्चा किसने किया। इसके अलावा पूछा गया कि सीआरपीएफ की सुरक्षा उन्होंने खुद मांगी थी या उन्हें केंद्र सरकार ने मुहैया करवाई थी। इस पर विधायकों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा नहीं मांगी थी। इसके अलावा विधायकों से अवैध पारितोषण को लेकर भी सवाल किए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर सवालों के बारे में पूर्व विधायकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और इस बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया से लाहौल स्पीति की नव निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने की भेंट 

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के शिमला कार्यालय में लाहौल स्पीति की नव निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चम्बा विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एनसीसी भर्ती और चुनावी साक्षरता क्लब की पहल

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मौजूदा कैडेटों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू : 2959 युवा अभ्यर्थी लेंगे भाग

एएम नाथ।  मंडी, 22 मार्च।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली आज से तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रारंभ हुई। इस रैली में कुल्लू, मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल ‘सामर्थ्य’ के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी...
Translate »
error: Content is protected !!