तीन युवकों की मौत, सभी की आयु 18 से 20 वर्ष : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

by

 श्री मुक्तसर साहिब :  गांव कोटली देवन के मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक मजदूरी का काम करते थे और विगत मंगलवार की देर शाम करीबन सात बजे दिहाड़ी कर घर को लौट रहे थे।  मृतकों की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र भोला सिंह, भूपिंदर सिंह पुत्र शमिंदर सिंह व इकबाल सिंह पुत्र परविंदर सिंह निवासी कोटली देवन के रूप में हुई है।

                          सभी मृतकों की आयु 18 से 20 वर्ष की है। । वहीं दूसरी ओर,घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव कोटली देवन निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव से बाहर किसी कार्य के लिए गया हुआ था। उसे सूचना मिली कि गांव के तीन युवक सड़क पर घायलावस्था में पड़े हैं। वह तुरंत गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। लेकिन दो युवक मृत अवस्था में थे जबकि एक की सांसें चल रहीं थीं। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल मुक्तसर लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक युवक गरीब परिवार से संबंध रखते थे।

मनप्रीत सिंह ने बताया कि दो घंटे तक शवों को एंबुलेंस में रखा गया। सिविल अस्पताल में पहले तो कोई डाक्टर नहीं मिल रहा था। अगर मिला तो उन्होंने बताया कि मोर्चरी में एक फ्रिजर ही चल रहा है। जिसमें एक शव रखा गया जबकि दो शव रखने के फ्रिजर नहीं मिल रहे थे।  उन्होंने हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ से बात की जिसके बाद उनके कहने पर जलालाबाद रोड से किसी संस्था से दो फ्रिजर सिविल अस्पताल लाए गए। फिर जाकर शवों को रखा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का यह कृत्य बहुत ही हैरान करने वाला है। एक परिवार जो बेटों की मौत पर बिलख रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी भावनाओं को और आहत किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी के समक्ष दो धरनाकारियों द्वारा खुदकुशी का प्रयास

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की संगरूर कोठी के समक्ष मरणव्रत पर बैठे पंजाब पुलिस भर्ती उम्मीदवारों में से दो ने गतरात्रि खुदकुशी करने का प्रयास किया। जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।...
article-image
पंजाब

ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 युवकों के शव पुलिस को हुए बरामद, 1 की तलाश जारी

जालंधर: पंजाब के जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके से रविवार को ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये शव पंजाब पुलिस की टीम...
article-image
पंजाब

तेज रफ्तार का कहर : ट्रक ने 2 दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

लुधियाना :  सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा जसपाल बांगर पुल के पास डी-मार्ट के पास हुआ....
Translate »
error: Content is protected !!