तीन लड़कियों ने सीएम आवास के समक्ष शुरु किया मरणव्रत

by

संगरूर :14 जुलाई :सीएम भगवंत मान की रिहायश के आगे तीन लड़कियों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। पिछले तीन महीने से अपनी मांगों को लेकर पंजाब पुलिस 2016 की वेटिंग तथा 2017 की वैरीफिकेशन के रोष स्वरुप उक्त लड़कियों द्वारा आज मरणव्रत शुरु कर दिया गया है। वेटिंग लिस्ट के इन उम्मीदवारों का कहना है कि तीन महीनों से उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। दो बार धरनाकारी पानी वाली टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन कर चुके हैं तथा एक महीने पहले संगरूर प्रशासन की तरफ से उन्हें मांगें पूरी किए जाने का भरोसा दिलाया गया था पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां तक सीएम मान के साथ मीटिंग के बाद भी उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई।
जिसके रोष स्वरुप उनके द्वारा मुख्यमंत्री की कोठी के समक्ष धरना लगाया गया है तथा इन धरनाकारियों द्वारा चेतावनी दी गई है कि ज्वाइनिंग लैटर मिलने तक उनका यह मरणव्रत जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजीव टंडन हमले के बाद तनाव : CP दफ्तर के बाहर फिर आमने-सामने आए शिवसेना नेता और निहंग

लुधियाना। शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रमुख राजीव टंडन पर हुए हमले के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद मंगलवार को शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। राजीव टंडन समेत शिवसेना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में 4 भारतीय चेहरों को मिली कैबिनेट में जगह

कनाडा के नव नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नि ने हाल ही में अपने नए कैबिनेट का ऐलान किया है, जिसमें कुल 28 मंत्री शामिल हैं. साथ ही इस बार कैबिनेट में चार भारतीय मूल के...
article-image
पंजाब

तरनतारन में शाम 6 बजे तक 60.95% हुआ मतदान

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन विधानसभ चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस सीट पर दोपहर तीन बजे तक 47.802 फीसदी मतदान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और...
पंजाब

75 ग्राम हेरोईन बरामद : महिला सहित दो काबू

नवांशहर। थाना सदर बंगा पुलिस ने 75 ग्राम हेरोईन बरामद कर महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पर्टी के साथ सीआईए स्टाफ से गांव...
Translate »
error: Content is protected !!