तीन सीटों पर 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव : नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे, तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340

by

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद यह उपचुनाव हो रहा है।  हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे। इन तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340 है।

इनमें 255417 सामान्य और 3923 सर्विस क्वालिफिकेशन मतदाता शामिल हैं।  नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 93831 मतदाता हैं।  देहरा विधानसभा क्षेत्र में 84694 और हमीरपुर में 76892 सामान्य मतदाता हैं। इसके अलावा देहरा में 1826, हमीरपुर में 1173 और नालागढ़ में 924 सर्विस क्वालिफिकेशन मतदाता हैं।

कुल 315 मतदान केंद्र :   मतदान केंद्रों की संख्या की बात करें तो तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 315 मतदान केंद्र हैं। नालागढ़ में 121, देहरा में 100 और हमीरपुर में 94 मतदान केंद्र हैं।  तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 19 साल की उम्र के 6523 मतदाता, 85 साल से ज्यादा उम्र के 3334 मतदाता और 2390 दिव्यांग मतदाता हैं।  इसके अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्र में 72 ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 100 साल से पार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब बनाने के लिए अवैध रूप से चलाई जा रही तीन भट्टियों पर कार्रवाई : 14 हजार 500 लीटर लाहन बरामद

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी अभियान पावंटा साहिब : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान आरम्भ किया है। इसके तहत विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रबंधन के लिए सतर्कता और समन्वय के दिए निर्देश

कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में मानसून-2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत 200 आपदा मित्र तथा 1502 यूथ वॉलिंटियर प्रशिक्षित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारे निर्दोष तो हमने कर्म देखरेख मारे पाकिस्तानी : जयराम ठाकुर

भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सेरी मंच पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कहा, युद्ध खत्म नहीं हुआ, अभी तो आगाज है, कोई भी आतंकी वारदात हुई तो युद्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तरनतारन में चला आप का झाड़ू : आप के हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर की जीत दर्ज : शिरोमणि अकाली दल ने दूसरे नंबर पर आकर किया जबरदस्त कमबैक,अकाली दल-वारिस पंजाब तीसरे, कांग्रेस चौथे, भाजपा 5वें नंबर पर

तरनतारन : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उमीदवार हरमीत सिंह संधू ने 42649 वोट लेकर के 12,091 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। शिरोमणि अकाली दल की उमीदवार सुखविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!