तीर्थन घाटी में आपदा की मार झेल रहे शर्ची क्षेत्र को राहत की उम्मीद : नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष रखी क्षेत्रवासियों की पीड़ा।

by

नागलाड़ी शर्ची सड़क और बस सेवा बहाल करने की उठी जोरदार मांग।

लोगों की समस्याओं पर गंभीर हुए लोक निर्माण मंत्री, दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन,

तीर्थन घाटी, गुशैनी (परस राम भारती):-हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जो इन दिनों अपने निजी प्रवास पर तीर्थन घाटी में हैं, उनसे स्थानीय नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न पंचायतों के लोग अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर मंत्री से मुलाकात कर रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत शर्ची का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान सुरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला और उन्हें नागलाड़ी–शर्ची सड़क सहित क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2023 और 2025 में आई भीषण आपदा और बाढ़ से ग्राम पंचायत शर्ची के कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए। नागलाड़ी से शर्ची तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। लोगों के घरों, कृषि भूमि और बागवानी को भारी नुकसान पहुंचा तथा किसानों को अपनी फसल समय पर मंडियों तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण लंबे समय तक स्कूली बच्चों को लगभग 17 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के आवागमन के लिए सड़क को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया है, लेकिन बंजार–शर्ची बस सेवा पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को आज भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

शिष्टमंडल ने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के पूर्व दौरे के दौरान नागलाड़ी से बंदल तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क को पक्का करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग ने इसका विस्तृत आकलन तैयार कर सरकार को भेज दिया है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। प्रतिनिधिमंडल ने इस कार्य को शीघ्र मंजूरी दिलाने तथा सड़क को चौड़ा कर बस सेवा दोबारा शुरू करवाने का आग्रह किया।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान उत्तम राम भारद्वाज, दिनेश्वर डोड, प्रीतम शर्मा, तेज प्रताप गौतम, मुरारी लाल शर्मा, खुशाल देव शर्मा, आदर्श शर्मा, दीपू, संजय शर्मा सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM की जमानत तक जब्त : पार्टी को 1 पर्सेंट वोट नहीं मिला

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के बाद JJP यानी जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बने थे। साथ ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ बनी गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री तक बनाया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन के मद्देनजर सभी छोटी-बड़ी सड़कें 15 अगस्त तक बहाल करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री व शिक्षा मंत्री ने भारी बरसात से हुए नुकसान का जुब्बल-कोटखाई व रोहडू क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर किया निरीक्षण  दोनों कैबिनेट मंत्री बरसात से हुए नुकसान से प्रभावित परिवारों से भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के...
Translate »
error: Content is protected !!