तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभारंभ किया : पंजाब सरकार की तरफ से एक साल में लगभग 50 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी

by

संगरूर :श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाब में आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुभारंभ किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राघव चड्डा, संदीप पाठक व समूची पंजाब कैबिनेट मौजूद रही। इससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने गुरुद्वारा नानकयाना साहिब, संगरुर में माथा टेका।
मुख्यमंत्री मान ने कहा आज बहुत पवित्र दिन है आज हम श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मना रहे है। सरकार आपकी है क्योंकि आप लोगों ने ये सरकार चुनी हैं। सरकार ने आज पुन का काम यानी तीर्थ यात्रा स्कीम शुरू की है। आज यहां से ट्रेन तख्त श्री हुजूर साहिब के लिए रवाना हो रही है।

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि 13 ट्रेनें शुरू की गई है। आज पहली ट्रेन 1040 श्रद्धालुओं को लेकर धार्मिक स्थल जायेगी। 300 श्रद्धालु अमृतसर से 220 जलंधर से 520 धुरी से श्री हुजूर साहिब रवाना हो रहे है। मेरी जन्म भूमि और कर्म भूमि एक ही है परमात्मा ने मुझ पर यह किरपा की। इस ट्रेन में मेडीकल टीम भी है अगर किसी की खुदा ना खास्ता तबियत खराब हो तो ट्रेन में ही उस श्रद्धालु को ट्रीटमेंट मिल सके। वहीं मुख्यमंत्री मान ने एक घोषणा करते हुए कहा कि इसके साथ ही आटा दाल स्कीम भी शुरू हो रही है। इस स्कीम के तहत घर-घर आटा दाल पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि, आज कोई राजनीतिक बातें करने नहीं आया क्योंकि उनका काम तो 1 तारीख को ही हो गया था वो वहां आये नहीं अब लोग उनसे पूछते है कि क्यों 1 तारीख की डिबेट में नहीं गये।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आज से तीर्थ योजना की शुरुआत की जा रही है। इसमे सारा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। रेल और बस दोनों से यात्रा करवाई जाएगी। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं सोच रहा था कि देश को आज़ाद हुए 75 बरस हो गए। आज तक किसी शासन ने ऐसी यात्रा नहीं करवाई। सबसे पहले दिल्ली में हमने इसका आगाज़ किया था। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस योजना के माध्यम से अभी तक 80 हज़ार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई है। वहीं इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व का पावन दिन है। पंजाब सरकार ने निर्णय किया कि एक पुण्य का कार्य करेंगे। इसलिए हमने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को की शुरुआत की है।
ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की तरफ से इस योजना के माध्यम से एक साल में लगभग 50 हजार लोगों को तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी. इसके लिए शासन ने एक कमेटी का गठन किया है। पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों को फॉर्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीनियर कांग्रेसी नेता पवन दीवान ने मुख्यमंत्री से लेयर वैली में विवादित एसटीपी को पुनः चालू करने से रोकने की अपील की

लोगों की सेहत को जोखिमों हेल्थ, योजनाबंदी के उल्लंघनों और सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से नज़दीकी को तुरंत एक्शन लेने का कारण बताया लुधियाना, 20 नवंबर: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट...
article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से धालीवाल ने की मुलाकात : बल्लड़वाल तक रेलवे लाइन के विस्तार समेत दो मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला-बल्लढ़वाल सीमा क्षेत्र को श्री अमृतसर साहिब से रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय रेल...
article-image
पंजाब

कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 तक के सामाजिक शिक्षा पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमिनार प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। ब्लॉक संसाधन समन्वयक...
article-image
पंजाब

3 एसएचओ लाइन हाजर, एक चौंकी इंचार्ज का तबादला : युद्ध नशे विरुद्ध’ में दिलचस्पी न दिखाने पर

गुरदासपुर। पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ में दिलचस्पी ना दिखने वाले तीन थानों के एसएचओ को एसएसपी गुरदासपुर आदित्य द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!