तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया : तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे : सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज

by

कपूरथला : जिले में ढिलवां इलाके में आरोपियों ने तलवारों से 22 साल के कबड्डी खिलाड़ी पर हमला किया और उसके बाद घायल अवस्था में घर के बाहर लेकर पहुंचे। वहां खिलाड़ी के पिता से दरवाजा खुलवाया और कहा कि तुम्हारे शेर बेटे को मार दिया है। पुलिस का कहना है कि कबड्डी खिलाड़ी का आरोपियों से विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कपूरथला के एसएसपी राजपाल सिंह संधू ने बताया कि घटना को छह आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस की टीमों ने छापेमारी की और उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है। निजी दुश्मनी के कारण बुधवार रात हरदीप सिंह की तलवारों और अन्य हथियारों से हत्या की गई है। एसएसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने थाना ढिलवां में मामला दर्ज कर लिया है। हरदीप के पिता गुरनाम सिंह ने शिकायत में कहा कि बुधवार रात पांच से छह लोग उनके घर आए और दरवाजा खटखटाया और चिल्लाए कि हमने तुम्हारे बेटे को मार डाला है। हरदीप के पिता गुरनाम सिंहने कहा, जब उसने दरवाजा खोला तो उसने अपने बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया। उसे जालंधर के सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज’ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर आम आदमी पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है और पंजाब में ‘पूरी तरह जंगलराज’ कायम है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने पद से हट जाना चाहिए। बादल ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा, कपूरथला के ढिलवां में एक युवा कबड्डी खिलाड़ी की नृशंस हत्या के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। हत्यारों की निडरता का स्तर देखें. उन्होंने दरवाजा खटखटाया और माता-पिता से कहा- आह मार दित्ता तुहादा शेर पुत्त (हमने आपके बेटे को मार डाला है). यह कोई अकेली घटना नहीं है। यहां पूरी तरह से ‘जंगल राज’ है। शिअद नेता ने कहा, ‘पंजाब में हत्याएं, लूट, छीनाझपटी और डकैती रोजमर्रा की बात बन गई है। यह एक फैक्ट है कि भगवंत मान स्थिति संभालने में असमर्थ हैं. उन्हें बिना किसी देरी के पद छोड़ देना चाहिए.’।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

260 ग्राम नशीले पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 21 सितम्बर: जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देशानुसार व सरबजीत सिंह बाहिया एस.पी. (इंवैसटीगेशन) तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का नया विधेयक : धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर आजीवन कारावास की सजा

चंडीगढ़ । पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार धार्मिक ग्रंथों के प्रति बेअदबी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की योजना बना रही है।  विधानसभा में एक विधेयक पारित होने के बाद,...
article-image
पंजाब

15 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

होशियारपुर  :  गांव चक्क सामना में आज दोपहर में खेलते समय एक तीन साल का बच्चा बोरबेल के गड्ढे में गिर गया।  गहरे गड्ढे में गिरे बच्चे को निकलने के NDRF की टीम जुटी...
article-image
पंजाब

सीएम मान से सुखबीर सिंह बादल ने अजनाला में लोगों की जान बचाने के लिए की सेना बुलाने की अपील

अजनाला : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज  मुख्यमंत्री भगवंत मान से रामदास के बाढ़ से प्रभावित हुए 60 गावों के लोगों की जान और आजीविका बचाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!