तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध और पर्यटक भी न जाएं वहां : जयराम ठाकुर

by
भारत सरकार कर चुकी है शुरुआत, तुर्की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस के कांट्रैक्ट किए रद्द
एएम नाथ। मंडी :  मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले देश तुर्की से भारत को सभी तरह के व्यापारिक एग्रीमेंट रद्द करने करने चाहिये। वहां के सेब आयात पर प्रतिबंध और भारतीय पर्यटक भी वहां न जाएं तो ये उसपर सबसे बड़ी कूटनीतिक स्ट्राइक होगी। यही नहीं फ़िल्म जगत के नामी निर्माता निर्देशकों को भी फ़िल्म शूटिंग के लिए वहां जाने से अब परहेज करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों, एयरबेस और सैन्य ठिकानों को जमींदोज कर दिया वहीं, इससे बौखलाए पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से भारत के सीमावर्ती इलाकों और कई शहरों को निशाना बनाया, लेकिन इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही इन्हें ढेर कर दिया। इन सबके बीच खबर मिली की भारत के खिलाफ तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन देकर मदद की, जिसके बाद देशभर में तुर्की के सामानों और व्यापार को बहिष्कार की मांग की जा रही है। भारत सरकार ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। दो दिन पहले ही तुर्की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस की सिक्योरिटी क्लीयरेंस राष्ट्र हित में तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कंपनी भारत के आठ हवाई अड्डों पर सेवाएं देती थी। पाकिस्तान का साथ देने पर भारत ने यह कदम उठाया है। भारत का यह कदम तुर्किए के टूरिज्म और व्यापारिक हितों को बड़ा झटका देगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टकराव के दौरान तुर्की और चाइना ने पाकिस्तान की पूरी मदद की। पाकिस्तान को ड्रोन की सप्लाई की और उसे टेक्निकल मदद भी दी। ऐसे में भारत को तुर्की के साथ अपने सभी तरह के व्यापारिक एग्रीमेंट रद्द कर देने चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब तुर्की में भूकंप के कारण तबाही हुई थी तो भारत ने मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाते हुए तुर्की की खूब मदद की थी, लेकिन अब तुर्की जिस तरह की हरकतें कर रहा है, वह बर्दाश्त के योग्य नहीं है। आज हर भारतवासी की यही भावना और सोच है कि तुर्की के साथ सभी तरह के संबंधों को समाप्त कर देना चाहिए। हिमाचल के लोगों की विशेष रूप से यह भावना और मांग है कि तुर्की से आयात किए जाने वाले सेब पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगा देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि तुर्की के साथ टूरिज्म को लेकर भी सख्त कदम भारत के लोगों को उठाना चाहिए। तुर्की के पास टूरिज्म आय का एक बड़ा साधन है। हर साल लाखों भारतीय तुर्की घूमने जाते हैं। ऐसे में यह भारतीय तुर्की न जाकर देश के ही पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आएं तो इससे भी तुर्की को सबक सिखाया जा सकता है। पर्यटक हिमाचल या फिर देश के अन्य स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते हैं, जिससे यहां के लोगों को अधिक रोजगार मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC निवेदिता नेगी ने ली स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक : बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर दें बल – निवेदिता नेगी

मंडी, 22 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मंडी जिले में स्कूली बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर बल देने को कहा है। उन्होंने स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोटे अनाज़ की महत्ता बारे कृषि सखियों को किया जागरूक : पोषक मोटे अनाजों कोदा, कांगणी, सांवा, चैलाई, कुटकी इत्यादि का इतिहास 5 हज़ार वर्ष से भी पुराना माना जाता

ऊना, 29 अप्रैल – विकास खंड ऊना में कृषि विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें कृषि सखियों को मोटे अनाज बारे जानकारी दी गई। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ प्यारो देवी ने किसानों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह का शिमला में जोरदार अभिनंदन : सोनिया गांधी का जताया आभार, नदारद रहे नेताओ के चलते शिमला की ठंडी फिजाओं में गर्मी

शिमला :   कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अभिनंदन के लिए शिमला के चौड़ा मैदान में रैली कर से कांग्रेस ने  शक्तिप्रदर्शन के साथ साथ एकजुटता का संदेश दिया। लेकिन कुछ वरिष्ठ ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केरल में कांग्रेस की जीत के हीरो वीडी सतीशन : सीएम पद की रेस में भी है नाम; चुनाव से ठीक पहले किया था बहुत बड़ा वाद

केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने एक बड़ा वादा किया था। सतीशन ने कहा था कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन निर्णायक जीत हासिल नहीं करता,...
Translate »
error: Content is protected !!