तुर्की के सेब आयात पर लगे बैन – भारत तुर्की से 12 विलयन डॉलर का कारोबार करता – कुलदीप राठौर

by
एएम नाथ। शिमला :  भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच तुर्की के सेब इंपोर्ट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने तुर्की के जरिए पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन देने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और तुर्की के रवैए को देखते हुए सेब समेत दूसरी सभी सामान के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने को कहा।
कुलदीप राठौर ने कहा, ”2023 में जब तुर्की भूकंप आया था तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सबसे पहले तुर्की की मदद की। भारत ने NDRF टीमें तुर्की भेजीं. इसके बाबजूद तुर्की ने खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद की. संकट में मदद पाने वाला तुर्की अब पाकिस्तान को सैन्य सहायता दे रहा है. यह भारत की सुरक्षा के लिए चुनौती है।
                 उन्होंने केंद्र सरकार से तुर्की के साथ व्यापारिक संबंधों को रद्द करने की मांग उठाई. उन्होंने लोगों से तुर्की की चीजो और पर्यटन का बहिष्कार करने की भी अपील की है। कुलदीप राठौर ने बताया कि तुर्की से हर साल 29 लाख 882 हज़ार मिट्रिक टन सेब आता है. इसके अलावा अवैध रूप से अफगानिस्तान रास्ते से अलग सेब आता है. इसमें अन्य फल अलग है. कुल मिलकर 12 बिलियन डॉलर का कारोबार तुर्की से भारत करता है. इतना ही नहीं भारत से 3.3 लाख पर्यटक सालाना तुर्की जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सेब उत्पादक संघ भी तुर्की के सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. तुर्की से सेब आयात रोकने से हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के किसानों को फायदा मिलेगा. तुर्की के पाकिस्तान समर्थक रवैये को लेकर हिमाचल में विरोध के सुर तेज हो गए हैं।
हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राठौर ने लोगों से अपील की है कि वे तुर्की की यात्रा से परहेज करें और उसे पर्यटन स्थल के रूप में चुनना बंद करें. फल, सब्जी और फूल उत्पादकों की ओर से भी विरोध दर्ज कराया गया है।
तुर्की यात्रा और व्यापार पर रोक की मांग
संघ अध्यक्ष हरीश चौहान ने केंद्र सरकार से मांग की है कि तुर्की से सभी तरह के व्यापारिक संबंध, खासतौर पर सेब के आयात-निर्यात पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाए. उनका कहना है कि जो देश भारत के खिलाफ खड़ा हो, उससे किसी भी तरह का व्यापारिक रिश्ता रखना सही नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नई चेतना’ अभियान के तहत ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित …लैंगिक समानता के बिना किसी भी समाज का सशक्त, समावेशी और विकसित होना संभव नहीं : पूर्व विधायक सतपाल रायजादा

ऊना, 23 जनवरी। लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘नई चेतना’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को डीआरडीए सभागार, ऊना में ऊना ब्लॉक की महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

134 दिनों बाद खुले कार्तिकेय स्वामी मंदिर के कपाट, विधायक ने किए दर्शन

भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद समस्त विश्व पर बना रहे : डॉ. जनक राज एएम नाथ। भरमौर :  लंबे अंतराल के बाद धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र कुगती के कार्तिकेय स्वामी मंदिर के कपाट 134...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की पहली क्लस्टर सतरीय पारितोषिक समारोह का सफल आयोजन : विद्यालय के अकादमी, खेल, योग, एनएसएस, एससीसी, इको क्लब ,सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।

बिलासपुर 12 जनवरी :  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा स्कूल में क्लस्टर सतरीय प्रदेश की पहली वार्षिक पारितोषिक  समारोह का सफल आयोजन प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री...
हिमाचल प्रदेश

देश के महान सपूतों को याद करते हुए उनकी जीवनी को घर-घर में बच्चों को पढ़ानी चाहिए: राघव शर्मा

मेरा रंग दे बसंती चोला से दी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि महापुरुषों व राष्ट्रभक्तों से युवा लें प्रेरणा:डीसी ऊना जनहित मोर्चा व भाषा विभाग के आयोजन में नम हुई हर आँख ऊना ...
Translate »
error: Content is protected !!