तू-तू-मैं-मैं हुई आप विधायक तथा आशु की पत्नी में : ममता आशु के आरोप अस्थाई मुलाजिमों के सूची में कई मृतकों के नाम भी शामिल

by

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार द्वारा अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने की नीति के तहत लुधियाना नगर निगम में लाए गए प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी तथा पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी पार्षद ममता आशु में जबरदस्त तू-तू-मैं-मैं हुई। निगम हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव पर बात करते हुए आशु की पत्नी ममता आशु ने आरोप लगाए कि जिन अस्थाई मुलाजिमों के सूची में नाम हैं, उनमें कई मृतकों के नाम भी शामिल हैं, जो कि आम आदमी पार्टी के विधायक अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
जबकि दूसरी तरफ निगम हाउस की मीटिंग में विरोध के बावजूद आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि यह प्रस्ताव 3500 अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने के लिए लाया गया है तथा वह मेयर को धक्के से पास करने के लिए कहते हुए नजर आए। वह मेयर को कह रहे हैं कि एक बार प्रस्ताव पास कर दे, बाकी चीजें फिर देख लेंगे। यदि कोई कमी पेशी रह जाएगी तो बाद में ठीक कर लेंगे।
ममता आशु का कहना था कि उन्होंने सूची पर पहले भी आपत्ति जताई थी तथा वह कह रहे हैं कि जो पुराने मुलाजिम अस्थाई हैं, उन्हें पक्का किया जाए, परंतु सूची में कई नए तथा मृतकों के नाम भी शामिल किए गए हैं, जो कि भ्रष्टाचार विरुद्ध मुहिम को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
आप विधायक गुरप्रीत गोगी का कहना था कि जब भी अस्थाई मुलाजिमों की बात आती है तो यह शोर मचा कर बैठ जाते हैं, जबकि दूसरी तरफ ममता आशु का कहना था कि उन्होंने पिछले सप्ताह मीटिंग में भी मुद्दा उठाया था, परंतु कोई भी बात नहीं सुनी जा रही, बल्कि अपने चहेतों को चोर रास्ते लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विधायक ने कहा कि ममता आशु ने निगम की मीटिंग में सिर्फ खलल ही डाला है तथा वह नहीं चाहते कि अस्थाई मुलाजिम पक्के हों। उन्होंने कहा कि जब उनके अधिकारी प्रस्ताव लाने के लिए बैठे हैं तो फिर कैसे यह गलत हो सकता है। उन्होंने कहा कि सूची में कुछ भी गलत नहीं है बेशक पार्षदों ने दस्तखत नहीं किए हैं। यह सूची को तीन-तीन बार चैक किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अदालत परिसर में गोल्डी बराड़ के इशारे पर रची हत्या की साजिश के आरोपी को जमानत से हाईकोर्ट का इन्कार

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर अदालत परिसर में हत्या की कथित साजिश के आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया।  अदालत ने इस मामले को न्याय व्यवस्था...
article-image
पंजाब

आप को जोरदार झटका : शाम चौरासी में 9 में से 5 पार्षद कांग्रेस में शामिल

आप के झूठे वायदों से जनता परेशान, कांग्रेस को देख रही पंजाब का भविष्यः पवन आदिया होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : हलका शामचौरासी के कस्बा शाम चौरासी में आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका...
article-image
पंजाब

बंदना जोशी : जीता नैशनल स्तर पर बैस्ट अध्यापक अवार्ड

गढ़शंकर। बीत इलाके के गांव भवानीपुर की बंदना जोशी को फैडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एंड एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बैस्ट अध्यापक से सम्मानित किया गया। बंदना जोशी ने अपनी आरंभिक शिक्षा एनएसएस पब्लिक...
article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कॉलेजिएट स्कूल गढ़शंकर का 10+2 का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 3 मई: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तहत चल रहे बीएएम खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के 10+2 साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स ग्रुप का परिणाम शानदार रहा। खालसा कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!