तेजधार हथियार से हमला कर हत्या : दारू बनाने वाले की शिकायत की थी पुलिस से

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर के मक्खू के गांव मनु माछिया में कच्ची दारू बनाने वाले माफिया ने परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। व्यक्ति ने पुलिस से आरोपियों की शिकायत की थी कि यह कच्ची दारू तैयार कर आगे सप्लाई करते हैं। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। थाना मक्खू पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक जसविंदर सिंह की पत्नी कृष्णा रानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि जसविंदर ने आरोपियों की शिकायत की थी कि वह कच्ची दारू बनाकर सप्लाई करते हैं । पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी। इसी रंजिश में आरोपी भूपिंदर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ रात के समय उनके घर पर घुसा और उन पर तेजधार हथियार से हमला किया। आरोपियों ने उसके पति जसविंदर की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। कृष्णा रानी भी हमले में घायल हो गई है। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ACT-2024 तत्काल लागू कर 4000 कंप्यूटर टीचर्स व लैब अटेंडेंट को सेवा सुरक्षा दी जाए : कर्मचारी संगठन

पुनीत महाजन ।।चंडीगढ़ / पंचकूला : हरियाणा प्रदेश के लगभग 4000 कंप्यूटर टीचर्स एवं कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को पंचकूला पहुंचे और हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए The Haryana...
article-image
पंजाब

ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या : अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर : जंडियाला थाने के अधीन पुलिस चौकी नवा पिंड में तैनात एएसआई स्वरूप सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात को अंजाम देने...
Translate »
error: Content is protected !!