तेलंगाना में ‘ऑपरेशन लोटस ! कांग्रेस में बड़ी बगावत, 10 विधायकों ने की सीक्रेट मीटिंग

by
तेलंगाना : इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण भारत की राजनीति से निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली चुनाव के बीच तेलंगाना कांग्रेस में बड़ा खेला हो गया है। कांग्रेस के 10 विधायकों ने सीक्रेट मीटिंग की है।
कांग्रेस के 10 विधायकों ने विधायक अनिरुद्ध रेड्डी (Anirudh Reddy) के फार्महाउस पर मुलाकात की, जिससे पार्टी में आंतरिक मतभेद की अटकलें तेज हो गईं। विधायकों की सीक्रेट मीटिंग तेलंगाना कांग्रेस में बड़ी बगावत के संदेश दे रही है।
इधर कांग्रेस से 10 विधायकों की सीक्रेट बैठक के बाद कांग्रेस आलाकमान समेत तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) के माथे पर पसीना ला दिया है। तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। लिहाजा उन्होंने विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव (delhi election) के बीच तेलंगाना में ‘ऑपरेशन लोटस’ (Operation Lotus) की भी चर्चा होने लगी है।
असंतुष्ट विधायक मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी से नाराज बताए जा रहे हैं। मौके की नजाकत को भांपते हुए, मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने के लिए अपना पलेयर दौरा रद्द कर दिया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को बैठक में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है, जो पार्टी के अंदर असंतोष की गंभीरता का संकेत देता है। कांग्रेस आलाकमान को चिंता है कि स्थानीय निकाय और एमएलसी चुनाव से पहले विधायकों की किसी भी बगावत से जनता में गलत संदेश जा सकता है।
इन 10 विधायकों ने की सीक्रेट मीटिंग
कांग्रेस के 10 विधायकों ने विधायक अनिरुद्ध रेड्डी के फार्महाउस पर मुलाकात की। इस बैठक में शामिल हुए विधायकों में नैनी राजेंदर रेड्डी, भूपति रेड्डी, येनम श्रीनिवास रेड्डी, मुरली नाइक, कुचुकुल्ला राजेश रेड्डी, संजीव रेड्डी, अनिरुद्ध रेड्डी, लक्ष्मीकांत, दोंती माधव रेड्डी और बीरला इलैय्या शामिल थे। कुछ कांग्रेस विधायकों की गुप्त बैठक के बाद अंतकर्लह की बात छुपाने की कोशिश करते हुए। नागरकर्नूल के सांसद मल्लू रवि ने कहा कि यह सिर्फ एक डिनर मीटिंग थी।
कांग्रेस सांसद मल्लू ने बगावत को सिरे से खारिज किया
नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि विधायकों की बैठक आईटीसी कोहिनूर में हुई थी, किसी फार्महाउस में नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डिनर में 10 विधायकों को पहुंचना था, लेकिन केवल आठ ही इसमें शामिल हुए थे। कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने यह भी कहा कि उन्होंने सभी विधायकों से व्यक्तिगत तौर पर बात की है और बगावत की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। मल्लू रवि ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच यह कहा जा रहा है कि तेलंगाना कांग्रेस बैठक में शामिल हुए सभी विधायकों से स्पष्टीकरण मांगेगी।
असंतुष्ट MLAs में अधिकांश BRS के बागी
माना जा रहा है कि असंतुष्ट विधायकों में से अधिकांश वे हैं, जो पिछले साल के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले साल मार्च और जुलाई महीने में- लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में- 10 बीआरएस विधायकों और कम से कम 6 विधान परिषद सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम मान का भाजपा पर निशाना, कहा- ईडी और सीबीआई के सहारे कर रहे चुनावी तैयारी

चंडीगढ़, 17 अप्रैल । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग विपक्षी दलों,...
article-image
Uncategorized , पंजाब

*स्कूल ऑफ एमिनेंस फगवाड़ा को उत्कृष्ट विद्यालय किया घोषित

प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना को कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बेस्ट स्कूल के अवार्ड से किया सम्मानित फगवाड़ा/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्य मंत्री भगवंत सिंह ये के कुशल नेतृत्व मे...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों के लगया धरना

डीएसपी ने कहा जाँच चल रही गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के लिए कांग्रेस के वार्ड आठ के उम्मीदवार के नामांकन पत्र छीनने के खिलाफ गढ़शंकर के कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की सरकार की कवायद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य में पहली बार दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू...
Translate »
error: Content is protected !!