तेल डलवाने आए : ले उड़े सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक, कारतूस और मोबाइल

by
बठिंडा : पंप पर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस चोरी का अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात पंप के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर बठिंडा पुलिस ने पीड़ित सुरक्षा गार्ड के बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
थाना सदर बठिंडा पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह निवासी गांव भाई बख्तौर थाना कोटफत्ता जिला बठिंडा ने बताया कि वह गांव जोधपुर रोमाणा स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड है। बुधवार देर रात करीब दो बजे वह पंप में बने हुए कमरे में सो रहा था। इस दौरान एक अज्ञात युवक कमरे में आया और उसे तेल डलवाने का बहाना बनाकर कमरे से बाहर ले गया। इसके बाद उसका दूसरा साथी उसकी गैर मौजूदगी में कमरे में दाखिल हुआ और उसकी 12 बोर की राइफल, 5 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन व बैग चोरी कर ले गया। पीड़ित सुरक्षा गार्ड के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक थे और वह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। हालांकि, सुरक्षा गार्ड ने उक्त लोगों का भाग कर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहाती हीना गुप्ता व थाना सदर बठिंडा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हीना गुप्ता का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सैकड़ों मजदूरों , किसानों और कर्मचारियों शहर में किया विरोध मार्च

गढ़शंकर, 12 फरवरी :  केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश की सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान पर गढ़शंकर के सैकड़ों मजदूर, किसान और कर्मचारी लोकल बस स्टैंड स्थित शहीद भगत सिंह...
article-image
पंजाब

आप कांग्रेस के पंजाब में गंठबधन की अटकलों का अंत : अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी लोक सभा की सभी तेरह सीटों पर चुनाव : केजरीवाल ने मीटिंग के बाद कर दिया एलान – इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका

चंडीगढ़ : पंजाब की सभी 13 सीटों पर आप अकेले लोक सभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कैबिनेट मंत्रियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग में इस बात का ऐलान किया है।...
article-image
पंजाब

झंडा मार्च : 11 फरवरी को वित्त मंत्री के हलका बठिंडा और 16 फरवरी को मुख्य मंत्री के हलका चमकौर साहब में : सतीश राणा

चंडीगढ़। “पंजाब – यू.टी. मुलाज़ीम और पैंशनर्स सांझा फ्रंट की तरफ से 16 जनवरी की जालंधर कनवैन्शन के ऐलाननामे के अंतर्गत वित्त मंत्री स.मनप्रीत सिंह बादल के विरोध में विधान सभा हलका बठिंडा और...
article-image
पंजाब , समाचार

35 पर FIR व 5 गिरफ्तार; 4 जवान समेत 11 लोग घायल : होली पर दो समुदायों की भिड़ंत में ताबड़तोड़ कार्रवाई

लुधियाना :  चीमा चौक के पास स्थित बिहारी कॉलोनी में होली के दिन नमाज के दौरान साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। देखते ही देखते मियां मार्केट में...
Translate »
error: Content is protected !!