त्यौहार हम सभी को आपसी भाईचारक सांझ के साथ जीने का संदेश देते है: डा. बलजीत खालसा कालेज गढ़शंकर में लोहड़ी मनाई

by

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में लोहड़ी का उत्सव मनाया गया।   जिसमें प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने लोहड़ी की आग जलाने की रसम अदा की और विधार्थियों व स्टाफ को वधाई देते हुए कहा कि त्यौहार हम सभी को आपसी भाईचारक सांझ के साथ जीने का संदेश देते है। उन्होंने समूह स्टाफ से अदारे की उन्नित के लिए एकजुट होकर काम करने में जुट जाने केा कहा और विधार्थियों को अध्यापकों दुारा दी शिक्षा को अपने जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. जसपाल सिंह व प्रो. जानकी अग्रवाल ने लोहड़ी के त्यौहार की जानकारी दी और डा. मनवीर कौर ने मंच संचालन किया। मयुजिक विभाग के प्रो. राएदीप सिंह ने लोहड़ी का गीत गाया । यूएसए में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही विजेता सैनी ने दिल्ली मे ंचल रहे किसानी संघर्ष व त्यौहारों के बारे में अपने विचार प्रकट किए। इस समय छात्रा नमरता ने लोक गीत, छात्रा जसप्रीत, सिमरन, धर्मप्रीत, पायल, नवरूप, समिति व मानसी ने कविता पेश की। इस समय समूह कालेज स्टाफ व विधार्थियों मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल धमाई में पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

गढ़शंकर । सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल धमाई में प्रिंसिपल पूनम शर्मा के निर्देशो पर एवं लेक्चरार मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।...
पंजाब

कार जितने किलोमीटर चलेगी, उतना ही टोल अदा करना होगा

नई दिल्ली :  पहली अप्रैल से टोल टैक्स में हुई वृद्धि की मार झेल रहे वाहन चालकों को जल्द ही महंगे टोल से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सरकार फास्टैग सिस्टम को खत्म करके...
article-image
पंजाब

14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री रक्षक पदक : पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित 26 जनवरी को करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के 14 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कर्तव्य निष्ठा के लिए मुख्यमंत्री पदक के लिए चुना गया है। इन पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की गई है। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!