थाईलैंड की दो लड़कियां बालकनी से कूद गईं : विदेशी लड़कियों के साथ एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिला, पुलिस ने किए चार अरेस्ट

by

अमृतसर : अमृतसर बस स्टैंड के पास एक होटल की छत से मंगलवार को दो विदेशी लड़कियों ने छलांग लगा दी । यह दोनों लड़कियां थाईलैंड की रहने वाली हैं और इसी होटल के स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस को इस स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार होने का इनपुट मिला था, जिसके बाद पुलिस ने यहां दबिश देने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही इन दोनों लड़कियों ने छत से कूद कर भागने की कोशिश की थी। हालांकि यही कोशिश उनकी जान पर भारी पड़ गई।

फिलहाल इन दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से तीन अन्य विदेशी लड़कियों के अलावा एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं छत से कूदने वाली लड़कियों को पुलिस हिरासत में ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इन दोनों लड़कियों को अरेस्ट किया जाएगा। फिलहाल इन दोनों का इलाज पुलिस की निगरानी में हो रहा है।

लड़कियों ने की थी छत से कूदकर भागने की कोशिश : अमृतसर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को बस स्टैंड के पास होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने होटल में रेड किया था। जैसे ही पुलिस होटल के गेट पर पहुंची, पता चला कि होटल में काम करने वाली दो विदेशी लड़कियों ने होटल के पिछले हिस्से में छत से कूद कर भागने की कोशिश की है। इस कोशिश में वह दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल होटल के पीछे वाले हिस्से में जाकर दोनों लड़कियों को हिरासत में लिया और इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस : पुलिस ने होटल में तलाशी भी कराई। इसमें तीन अन्य विदेशी लड़कियों के साथ एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिला। पुलिस ने इन चारों को अरेस्ट कर लिया है। अमृतसर के थाना ए डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुख्ता इनपुट के आधार पर छापेमारी हुई थी। अब पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में कितने लोग शामिल हैं और इनका नेटवर्क कैसे ऑपरेट होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केवल सिंह ढिल्लों के पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनने पर सीएम मान की चुटकी …भगवान रवनीत बिट्टू और तरुण चुघ को अपमान सहने की शक्ति प्रदान करें : सीएम मान

बरनाला : पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बीजेपी ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस नेता और बरनाला के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी का नया...
article-image
पंजाब

Yoga Day was organised by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 21 :In accordance with the instructions of ‘My Bharat Hoshiarpur’, International Yoga Day was organised here today by the Bahu-Rang Kalamanch Hoshiarpur at Central Jail Hoshiarpur. Alliance Club’s Ally. Advocate S.P. Rana...
article-image
पंजाब

2 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद : आतंकी इकबालप्रीत के दो साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने मंगलवार दोपहर आतंकी इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची व टारगेट किलिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद रमनदीप बग्गा उर्फ कनाडा से जुडे़ दो लोगों के गिरफ्तार होने की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतियोगिताएं कीं आयोजित

गढ़शंकर, 19 जनवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण कौशल एवं सर्वोत्तम शिक्षण सहायता संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विभाग के 43 विद्यार्थियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!