थाना व एएसपी कार्यलय के वीच चोरों ने दुकान में सेंध लगा कर 50 हजार रुपये व हजारों का सामान चोरी किया

by

गढ़शंकर में पुलिस प्रशासन की ढीली पकड़।
गढ़शंकर – कोरोना सक्रमण के कारण यहां दुकानदारों का धंधा मंदा चल रहा है वही गढ़शंकर इलाके में समाजविरोधी तत्वों के हौंसले बुलंद हैं वह वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं और पुलिस लकीर पीटती रह जाती है। शहर के पुलिस थाना व एएसपी कार्यलय के विचकार चोरों ने एक दुकान में सेंधमारी करते हुए हजारों रुपये नगद व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार दविंदर कुमार ने बताया की वह शहर में काफी समय से किरयाना दुकान व जूतों का धंधा कर रहे हैं और वह अपनी दुकान पर आए तो अंदर जाती सीढ़ी दरवाजा लगे होने पर उसे संदेह हुआ तो उसने अंदर जाकर देखा तो दुकान की चोरो ने सेंधमारी कर दुकान में रखे 50 हजार रुपये और हजारों रुपये का सामान गायब था। उसने बताया कि दुकान से कीमती जूतों के जोड़े, किरयाना दुकान से रिफाइंड तेल, सर्फ़ व अन्य सामान जिसकी कीमत हजारों रुपये चोर चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया और चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.एफ. के जवान सीमाओं के साथ साथ कुदरत की अनमोल दें जल के भी रक्षक : खन्ना

होशियारपुर 06 जुलाई :  पूर्व सांसद व प्रकाश राय खन्ना श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जल संरक्षण विषय पर बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में जल संरक्षण विषय पर...
article-image
पंजाब

लाश पेट्रोल डालकर फूंकी : नौकरानी बोली- मैं तैयार हूं आ जाओ: पंजाब का व्यापारी कार में पहुंचा तो अपने जीजा से कत्ल करवा डाला

नवांशहर : जिला शहीद भगत सिंह नगर  में मशहूर किराना व्यापारी और नवांशहर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रवि सोबती (70) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस कत्ल की मास्टरमाइंड उनकी...
article-image
पंजाब

28 करोड़ रुपए की 4 किलो हेरोईन पकड़ी : साढे 4 लाख ड्रग मनी भी बरामद

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस में गाड़ी में छुपाकर रखी 4 किलो हेरोईन सहित बाप बेटे को काबू किया है। जिसकी कीमत करीब 28 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उक्त हेरोइन...
article-image
पंजाब

माछीवाड़ा पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल फोन और नकदी चुराने वाले 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार

लुधियाना  :  माछीवाड़ा पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान अमनप्रीत सिंह, जसवीर राम निवासी माछीवाड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!