दंगल में विशाल पालमपुर विजेता व शेरा अमृतसर रहे उप विजेता : गुग्गा मेला लाहट का आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया विधिवत समापन*

by
दंगल और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
शिवनगर, 4 जून :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को लाहट में आयोजित दो दिवसीय प्रसिद्ध गुग्गा मेले का विधिवत समापन किया।  आयुष मंत्री ने मेले में आयोजित दंगल प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर,रस्साकस्सी और लंबी कूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
इस अवसर उन्होंनें कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है और यहां के मेले एवं उत्सव प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाते हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मेले, उत्सव और त्यौहार स्थानीय देवी-देवताओं के प्रति लोगों की कृतज्ञता एवं श्रद्धा का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से लोक परंपराएं सजीव रहती हैं और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति और पंचायत वासियों को बधाई दी और सफल आयोजन के प्रोत्साहन के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि शिवनगर के राजकीय महाविद्यालय के भवन के शेष निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए इस वित्तीय वर्ष में 70 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि लाहट क्षेत्र की चार पंचायतें जो भेडू महादेव विकासखंड में अधीन थी, उन्हें अब लंबागांव विकासखंड के अधीन कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही यहां की पेयजल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने सराय भवन के जीर्णोद्धार के लिए भूमि स्थानांतरण होने पर पहली किस्त के रूप में 3 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
दंगल प्रतियोगिता में विशाल पालमपुर विजेता रहे जबकि शेरा अमृतसर उप विजेता रहे।
इस अवसर पर जसवंत डढवाल, बीडीओ लम्बागांव सिकंदर, लाहट पंचायत प्रधान प्रताप सिंह, ओपी धीमान, गुग्गा मेला मंदिर कमेटी प्रधान प्रदीप राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों...
article-image
पंजाब

कुलवीर सिंह खख यूके व रेशम सिंह अमेरिका ने खालसा कॉलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 1.50 लाख का दान दिया

गढ़शंकर, 18 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के पूर्व छात्र और गांव मोहनवाल निवासी कुलवीर सिंह खख यूके कबड्डी फेडरेशन लैस्टर के अध्यक्ष और रेशम सिंह अमेरिका ने खालसा कॉलेज के जरूरतमंद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया।...
article-image
पंजाब

निहंगों के धरने में हंगामा, रेकी के शक में युवक को पीटा घायल को छुड़ाने पहुंची पुलिस से खींचतान, महिला SHO से बदसलूकी का आरोप

अमृतसर। अमृतसर में शुक्रवार रात दो निहंग गुटों के बीच विवाद के दौरान एक निहंग सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। झबाल रोड पर धरने पर बैठे निहंग सिंहों ने मेजर...
Translate »
error: Content is protected !!