दंपती की मौत, बच्चे सुरक्षित : कांगड़ा बाईपास के पास वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई

by

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर वीरवार दोपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वैन सड़क किनारे सीधे डंगे से टकरा गई। इसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मृतक गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला। घटना के समय उनके दो बच्चे भी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे हुए थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों की ओर से उनके शवों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


गाड़ी में सवार कुलदीप कुमार (चालक) पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव भाटी डाकघर स्कोट तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा उम्र 27 साल तथा उसकी पत्नी तमन्ना पत्नी कुलदीप कुमार निवासी गांव भाटी डाकघर स्कॉट तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा उम्र 26 साल को घायल अवस्था में गाड़ी से निकलकर टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पीछे बैठे उनके दोनों बच्चे सक्षम – प्रियंका आंशिक रूप से घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अभी टांडा से घर ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या का दूसरा अरोपी गगनदीप गढ़शंकर से ग्रिफतार : रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की हत्या गुत्थी हरोली पुलिस ने सुलझाई

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के रजिंद्र कुमार उर्फ रवि की सात अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में तेजधार हथियारों से पत्थरों से हमला कर की हत्या की गुत्थी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित : अभ्यर्थी सादे कागज़ पर 26 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना, 26 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र अप्पर पालकवाह, अटावा मुहल्ला पंडोगा, हरिजन बस्ती खडड-1, सलोह महादेव -1, शिव मंदिर सलोह, कांगड़ हार, उपरलीपाली, बाथड़ी-1 और लोहर मोहल्ला बीटन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार एक माह के लिए बंद : यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर। थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार (किलोमीटर 3/300 से 6/600) 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर (एक माह) तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यातायात को ककराणा, घुंगन, हरोट और थानाकलां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल का बेटा हिमाचल की सीनियर रणजी टीम में 

एएम नाथ। शिमला : चौपाल उप मंडल मुख्यालय के साथ लगते गांव बोधना के मुकुल नेगी का चयन रणजी ट्रॉफी के लिए हुआ है।   मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुकुल...
Translate »
error: Content is protected !!