दरिंदगी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या : पार की बर्बरता की सारी हदें

by

एएम नाथ l चुवाड़ी l  चुवाड़ी क्षेत्र में दरिंदगी के बाद एक 62 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात चुवाड़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल परिसर में हुई। स्कूल परिसर से ही बुजुर्ग की अर्धनग्न लाश बरामद हुई।

लाश की हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि महिला के साथ हत्या से पहले हैवानियत की सारी हदें पार की गई थीं। घटना से इलाके में गुस्सा और डर का माहौल बन गया है।

पहले दरिंदगी फिर हत्या

मृतका एक सरकारी विभाग से रिटायर हुई थीं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने शराब के नशे में महिला के साथ पहले दरिंदगी की। फिर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। महिला के गुप्तांगों को भी बुरी तरह क्षति पहुंचाई गया था।

चार दिन बाद एक पकड़ा गया

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। चार दिनों की गहन जांच के बाद दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में एक आरोपी राकेश कुमार (40) पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव कुठेड़ का नाम सामने आया। आरोपी ने पंचायत प्रतिनिधियों के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा आरोपी नाबालिग

उसके साथ वारदात में शामिल दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वह अभी तक फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस को भरोसा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शराब के नशे में दरिंदगी

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी राकेश और उसका नाबालिग साथी 19 अगस्त को चुवाड़ी स्थित एक मंदिर में आयोजित भंडारे में बर्तन धोने का काम कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद दोनों ने शराब पी और साथ लाई शराब की बोतल रास्ते में ही खत्म कर दी।

जबरन पकड़ स्कूल परिसर में ले गए और बर्बरता

शराब के नशे में धुत दोनों जब घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उन्हें पीड़ित महिला अकेली मिल गईं। नशे में चूर दोनों युवकों ने महिला को जबरन पकड़कर नजदीकी स्कूल परिसर में ले जाकर उसके साथ बर्बरता की और फिर हत्या कर दी।

बेटे और आरोपियों के बीच हुआ था झगड़ा

पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि मृतका के बेटे और आरोपियों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी और हल्की झड़प हुई थी। हालांकि पुलिस का मानना है कि इस हत्या का उस घटना से कोई संबंध नहीं है। यह अपराध नशे में किया गया है।

लोगों में भारी नाराजगी

इस घटना को लेकर चुवाड़ी और आसपास के गांवों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी जैसी कड़ी सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ऐसे अपराधियों को सख्त सजा नहीं मिली, तो समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा भय फैल जाएगा।

सख्त सजा दिलाने की मांग

पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फरार नाबालिग आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोनों आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस की एक विशेष टीम को इस काम में लगाया गया है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल के लोगों ने दिया लोकतंत्र पर विशवास का प्रमाण : खन्ना

पूर्व सांसद खन्ना ने कहा, 90 प्रतिशत मतदान कर रचा इतिहास, खन्ना ने वोटरों का किया धन्यवाद होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में जनता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने चिट्टे और नशे के खिलाफ नशा निवारण की दिलाई शपथ : श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए 14 योजनाएं : नरदेव सिंह कंवर

एएम नाथ। मंडी, 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से द्रंग विधानसभा क्षेत्र के औट में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय” कार्यक्रम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास: उपायुक्त ने बॉयज स्कूल का किया निरीक्षण

डीसी का स्पष्ट संदेश: प्रशासनिक हस्तक्षेप से विद्यालय का माहौल नहीं होगा प्रभावित, सहयोगात्मक साझेदारी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 22 नवंबर :   हिमाचल प्रदेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
Translate »
error: Content is protected !!