दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराई कार… तीन युवकों की मौत

by

फगवाड़ा : जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर दूसरी साइड में जाकर टाटा 407 टिपर से जा टकराई।

इस दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार और टिपर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि युवक फगवाड़ा से गोराया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर पार करते हुए टाटा 407 टिप्पर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

मृतकों की पहचान अरमान महिमी, साहिब मोहम्मद और दलजीत भट्टी के रूप में हुई है, जो फिल्लौर के गांव मठड्डा कलां के रहने वाले थे। हादसे में कार चालक विजय कुमार घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक अरमान दो बहनों का इकलौता भाई था और 12वीं कक्षा का छात्र था।

वहीं, साहिब मोहम्मद एसी मैकेनिक का काम करता था, जबकि दलजीत भट्टी सैलून का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडवा की नेता मरहूम बीबी कृष्ण जेजों दोआबा को भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट

जेजों दोआबा : जनवादी स्त्री सभा की लोकहित के लिए लडऩे वाली नेता बीबी कृष्णा जेजों दोआबा जो पिछले दिनी सदीवी बिछोड़ा दे गईं, की अंतिम अरदास श्री सुखमनी साहिब के भोग उपरांत प्रांतीय...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद् ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन और सरकार से स्कूलों के समय में बदलाव की माँग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए, प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद् संजीव कुमार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से स्कूलों के समय में...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ लड़ाई में लोगों का सहयोग जरूरी : डॉ. बलबीर

चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने युद्ध नशों विरुद्ध 2.0 के तहत गांवों में चलाई जा रही पदयात्राओं की प्रगति का जायजा लिया। Share     
article-image
पंजाब

कार में से 9 लाख 50 हजार और पटियाला से 4 लाख 20 हजार रूपए बरामद : दो लोगो को वरना कार में चेकिंग के दौरान जाली करंसी समेत गिरफ्तार

दोराहा :  दोराहा पुलिस ने जीटी रोड पर नाके के दौरान शनिवार को दो लोगो को वरना कार में चेकिंग के दौरान जाली करंसी समेत गिरफ्तार किया है।  डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!