दर्दनाक हादसा : पांच लोगों की मौत, लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा था परिवार

by

सुनाम : पंजाब के सुनाम में को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से घर लौट रहा परिवार हादसे की भेंट चढ़ गया। हादसा गुरुवार शाम को हुआ। दर्दनाक हादसे में कार चालक जसप्रीत सिंह (23), उसकी मां चरणजीत कौर (45), रिश्तेदार वीरपाल कौर (28), परमजीत कौर (55) और जपजौत सिंह (6) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 42 वर्षीय सिमरजीत कौर को गंभीर हालत में पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। कोठे आला सिंह के सरपंच भोला राम ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला यह परिवार रिश्तेदारी में आयोजित लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से लौट रहा था। गांव चट्ठा ननहेडा और छाहड के मध्य नहरी पानी की हौदी से ऑल्टो कार टकरा कर पलट गई। मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को सुनाम से पटियाला रेफर किया गया। शवों को सुनाम के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और भारी संख्या में लोग सुनाम के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली में उनके दफ्तर को सील कर दिया : पार्टी सेंट्रल एजेंसियों के व्यवहार से परेशान है और ऐसी परिस्थियों में चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है : सौरभ भारद्वाज और अतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली में राजनीतिक उथल पुथल का दौर जारी है । 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर दादागिरी के आरोप लगा...
article-image
पंजाब

मजीठिया को हाईकोर्ट से मिली जमानत

चंडीगढ़ : ड्रग्स एवं मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को जमानत मिल गई है। इस मामले संबंधी...
article-image
पंजाब

2 शवों की शनाख्त ना होने पर संस्कार : दसूहा में हुया था 2 दिन पहले सड़क हादसा

दसूहा :गत दिन दसूहा के दाना मंडी में हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जिनके शव को 72 घंटे सिविल अस्पताल में रखा गया लेकिन इनकी किसी भी व्यक्ति...
article-image
पंजाब

रेल मंत्री से मिले सांसद मनीष तिवारी; बलाचौर को रेल लिंक से जोड़ने और रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार की मांग

रोपड़: श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके हल्के में रेलवे से जुड़े सुधारों की मांग की है। जिनमें मुख्य तौर पर...
Translate »
error: Content is protected !!