दर्दनाक हादसा : 4 बच्चों समेत 5 घायल…तेज रफ्तार कार की टक्कर से टूटी रेलिंग फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर गिरी

by

एएम नाथ । शिमला :  शिमला में दिवाली की रात एक  एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से टूटी रेलिंग फुटपाथ पर सो रहे एक गरीब परिवार पर जा गिरी। इस हादसे में 4 बच्चों समेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक 4 महीने का मासूम भी शामिल है। सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सोमवार रात करीब 10:15 बजे विक्ट्री टनल के पास की है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का रहने वाला एक परिवार शिमला में गुब्बारे बेचकर अपना गुजारा करता है और रात में विक्ट्री टनल से बस स्टैंड जाने वाले रास्ते पर फुटपाथ पर ही सोता है। दिवाली की रात जब परिवार गहरी नींद में था, तभी एक कार तेज गति से गलत दिशा से आई और अनियंत्रित होकर फुटपाथ की लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग और पास लगा एक लोहे का साइनबोर्ड उखड़कर नीचे सो रहे परिवार पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने दौड़कर घायलों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रिपन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया।

घायल हुए लाेगाें की पहचान भेरी (22 वर्ष) पत्नी भैरू, सोना (4 वर्ष) पुत्री भैरूविशाल (8 वर्ष) पुत्र जमनालाल, माया (6 वर्ष), पुत्री जमनालाल किशन (4 माह), पुत्र रामलाल के रूप में की गई है। परिवार के सदस्य 22 वर्षीय कैलाश की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ धर्म सेन नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 (ए) (गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जनहित के मुद्दों को सामने लाने में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका – डीसी जतिन लाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ऊना में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित प्रशासन-मीडिया में संवाद के सहज प्रवाह के लिए हर तीन महीने में होगा ‘परिचर्चा-संवाद सत्र’ – डीसी रोहित भदसाली। ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभायात्रा के साथ पालमपुर की राज्य स्तरीय ऐतिहासिक होली मेले का शुभारंभ

एएम नाथ। पालमपुर, 1 मार्च : पालमपुर में आयोजित पारंपरिक होली मेले का आज भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक वाद्यों की मधुर धुनों और रंग-बिरंगी झांकियों के बीच निकली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED का दावा : जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहे

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के जेल के अंदर एक स्विमिंग पूल की मांग कर रहेकी अंतरिम मेडिकल जमानत की अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए ED ने दावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तारीफ की : शनिवार को वह एलजी के साथ खड़े आए नजर

नई दिल्ली : बेशक दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इससे खुश नहीं लगते। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!