दवाइयों के स्टोर में आग : एक लाख रुपये के नुकसान, 15 लाख रुपये की संपत्ति आग को सुरक्षित बचाया

by

अंब : प्रताप नगर में दवाइयों के स्टोर में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह के 10:15 बजे यह हादसा पेश आया। नगर पंचायत अंब के वार्ड-9 ऊना रोड पर प्रताप नगर में डॉ. अमित शर्मा पुत्र सुरेश कुमार के रिहायशी मकान में बने दवाई के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाना शुरू कर दिया। इस दौरान अग्निशमन स्टेशन को भी सूचित किया गया।
विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दमकल केंद्र अंब के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट पाया गया है। करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति आग को सुरक्षित बचाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हृदयवासिनी मंदिर में भागवत कथा सुनने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :   नवरात्रों के दौरान मंडी के पडल स्थित हृदयवासिनी मंदिर में चल रही श्री मद भागवत कथा श्रवण करने पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदी शिक्षक का तबादला फूट-फूट कर रोने लगा विद्यार्थी

शिक्षक के प्रति प्रेम का यह वीडियो हुआ वायरल सोलन : हिमाचल प्रदेश के कसौली से एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें राजकीय उच्च पाठशाला सनावर के हिंदी शिक्षक का तबादला हो जाने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी : लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

आंगनबाडी कार्यकर्ता की बेटी गीतांजलि ने दिया पोषण अभियान पर शानदार भाषण एएम नाथ। भरमौर :  कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा के मार्गदर्शन में मनीष कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार...
Translate »
error: Content is protected !!