दसवीं का छात्र – घर से 20 लाख नकद, 1 करोड़ का सोना-चांदी लेकर फरार : पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

by
कानपुर में कारोबारी पिता की मेहनत से कमाई उनके अपने ही हाई स्कूल में पढ़ने वाले बेटे ने पल भर में साफ कर दिया। पिता की तिजोरी पर हाथ मारा और नगद के साथ ज्वैलरी भी लेकर भाग निकला।
बेटा करीब एक करोड़ रुपये का माल लेकर फरार हो गया है। इसमें 21 लाख रुपए नकद हैं। पीड़ित पिता ने बेटे और उसके दोस्तों के खिलाफ पनकी पुलिस से गुहार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर बेटे की लोकेशन खोज रही है। मोबाइल में बेटे की आखिरी लोकेशन कल्याणपुर में मिली है।
पनकी निवासी कारोबारी की फजलगंज में फैक्ट्री है। हाईस्कूल में पढ़ने वाले उनके बेटे की क्षेत्र के कुछ गलत प्रवृत्ति के लड़कों संग दोस्ती हो गई थी। बेटे को गलत संगत से बचाने के लिए परिवार बर्रा में किराए के मकान में रहने लगा। इसके बाद भी बेटे की हरकतें नहीं सुधरीं। रविवार की रात उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ छत के रास्ते अपने ही पनकी स्थित मकान में दाखिल हुआ। बेटे ने बेडरूम की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखें 21 लाख रुपए नगद और लगभग 80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर भाग निकला।
सोमवार को कारोबारी पनकी स्थित घर पहुंचा तो लॉकर टूटा मिला। पिता ने किशोर से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया। संपर्क न होने पर पनकी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। आरोपितों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं।
तीन दिन पहले संपत्ति से किया बेदखल
पीड़ित पिता ने बताया कि पिछले एक साल से उनका बेटा इलाके के कुछ गलत लड़कों की संगत में पड़ गया था। छह महीने पहले एक मकान में बेटे को कुछ गलत लड़कों के साथ नशेबाजी करते भी पकड़ा था। बेटे को सुधारने के प्रयास में मकान किराए पर लेकर रहने लगे थे। इसके बावजूद भी बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। तीन दिन पहले उन्होंने अपने वकील मित्र की सलाह पर बेटे को डराने के‌ लिए संपत्ति से बेदखल कर दिया था। तीन महीने पहले स्कूल के बाहर सिगरेट पीते हुए प्रिंसिपल ने देखा था। फिर छात्र को स्कूल ने भी प्रतिबंधित कर दिया था।
पहले भी कर चुका है चोरी
पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी छात्र पहले भी घर में चोरी कर चुका है। आरोपित पहले घर से मोबाइल, लैपटॉप, बाइक और अन्य सामान ले जाकर बाजार में बेच चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

काल सैंटरों व बी.पी.ओ इंडस्ट्रीज में कैरियर बनाने संबंधी 1 जून को होगी कैरियर टॉक

होशियारपुर : पंजाब घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन की ओर से 1 जून को सुबह 11 बजे कैरियर इन काल सैंटर/बी.पी.ओ इंडस्ट्री के विषय पर आनलाइन कैरियर टॉॅक की जा रही है। जानकारी देते...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस : लोगों को आंखों की नियमित जांच और उचित देखभाल के प्रति किया जागरूक

गढ़शंकर।  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार की अगुवाई में विश्व दृष्टि दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व दृष्टि दिवस की थीम ‘...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिला चम्बा में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण 2025 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त...
article-image
पंजाब

जन समस्याओं के त्वरित निपटारे संबंधी अधिकारियों की दी हिदायत

डिप्टी कमिश्नर ने जन समस्याओं पर लिया संज्ञान, हल करवाई लोगों की समस्याएं होशियारपुर, 15 अगस्तः : डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल आम लोगों से जुड़ी हर समस्याओं की रोजाना बारीकी से समीक्षा कर...
Translate »
error: Content is protected !!