दसूहा आटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक का लाभ उठाएं स्थानीय लोगः आर.टी.ओ

by

दसूहा, मुकेरियां व तलवाड़ा के लोगों की सुविधा के लिए दसूहा में पहले से ही स्थापित है ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आऱ.टी.ओ) संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला होशियारपुर में दो ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होशियारपुर और दसूहा में लोगों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हैं। उन्होंने दसूहा, मुकेरियां व तलवाड़ा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे लाइसेंस बनाने संबंधी खेड़ा कोटली दसूहा स्थित आटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि उक्त इलाकों से भी लोग काम के लिए होशियारपुर ड्राइविंग ट्रैक पर आते हैं। इससे न केवल होशियारपुर ट्रैक पर भीड़ बढ़ रही है, बल्कि लोगों को अनावश्यक असुविधा भी हो रही है। दसूहा ट्रैक, जो तलवाड़ा, मुकेरियां और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक है और वहां की सुविधाएं भी होशियारपुर ट्रैक के समान ही आधुनिक और विश्वसनीय हैं।

आर.टी.ओ ने कहा कि यह न केवल तलवाड़ा और मुकेरियां जैसे क्षेत्रों के लोगों के लिए समय और यात्रा की बचत करेगा, बल्कि होशियारपुर ट्रैक पर भीड़ को कम करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब जसप्रीत सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पंजाब के सभी 32 आटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों का कायाकल्प किया गया है। इन ट्रैकों को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस किया गया है ताकि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुगम और कुशल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर व दसूहा के आटोमेटिड ड्राइविंग ट्रैक भी इन्हीं में से एक हैं।

संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना है। दसूहा ड्राइविंग ट्रैक का उपयोग करके लोग न केवल अपनी सुविधा बढ़ा सकते हैं, बल्कि होशियारपुर ट्रैक को डीकंजेस्ट करने में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे निकटतम ट्रैक का उपयोग करें और इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कल दिल्ली के लिए जत्थे होंगे रवाना

गढ़शंकर: किसानी मोर्चे को समर्पित संयुक्त किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक गांव लल्लियां में हुई। बैठक में 21 जुलाई को जत्थों के रूप में दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए विचार विमर्श...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा हिमाचल में एंट्री टोल टैक्स में 150 प्रतिशत बढ़ौतरी कर पंजाबियों को दिया बड़ा झटका : निजी वाहनों (नॉन रजिस्टर्ड एचपी) का एंट्री टोल टैक्स 70 रुपए से बढ़ाकर एक अप्रैल से 170 हो जायेगा

हिमाचल ने पंजाब के साथ लगते पर बॉर्डर पर लगते 55 रास्तों पर लगया हे एंट्री टोल टैक्स , गढ़शंकर  : हिमाचल प्रदेश में एंट्री करने वाले पंजाबियों व अन्य प्रदेशों के लोगों को...
article-image
पंजाब

गाडियो की टक्कर एक घायल

गढ़शंकर – गढ़शंकर के गांव गोलियां में कल रात एक ट्रक और कैंटर की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर एएसआई रविंदर सिंह ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!