दसूहा नगर कौंसिल को मिली 4 करोड़ 20 लाख की ग्रांट, शहर में होंगे बड़े विकास कार्य : करमबीर घुम्मण

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा नगर कौंसिल को पंजाब सरकार की ओर से 4 करोड़ 20 लाख रुपये की विशेष ग्रांट प्रदान की गई है। यह जानकारी नगर कौंसिल सदस्य करमबीर घुम्मण ने दी। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह बिट्टू का दसूहा वासियों की ओर से धन्यवाद किया।

करमबीर घुम्मण ने बताया कि इस राशि से मरासगढ़ रोड, स्टेडियम रोड, कहिरवाली रोड, निहालपुर रोड, मेन बाज़ार रोड समेत शहर की कई मुख्य सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही जी.टी. रोड पर अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल का एक नया कार्यालय भी बनाया जाएगा। वहीं, सीवरेज व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नई जेटिंग मशीन भी खरीदी जाएगी, जिससे शहर की सीवरेज सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।

इस मौके पर ईओ कमलजिंदर सिंह, मीत प्रधान अमरप्रीत सिंह खालसा और प्रधान सुच्चा सिंह भी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं।

करमबीर घुम्मण ने यह भी बताया कि लंगरपुर क्षेत्र में एक नया पार्क भी बनाया जाएगा, जो स्थानीय निवासियों और बच्चों के लिए एक शानदार मनोरंजन स्थल होगा।

इस ग्रांट से दसूहा नगर में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी और शहर को नई दिशा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

एएम नाथ। बिलासपुर 30 सितम्बर- सचिव (सीनियर सिविल जज), जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर, मनीषा गोयल ने बताया कि बिलासपुर जिला के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 14 दिसम्बर, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित...
पंजाब

आर्मी फील्ड फायरिंग रेंज में न जाएं लोग, 3 से 7 अप्रैल तक होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 31 मार्च: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल को 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होशियारपुर आर्मी फील्ड फायरिंग रेंज आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव पर गिरी बिजली…..खंडित हुआ शिवलिंग; 12 साल बाद होती है ऐसी घटना

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु नमें  बिजली महादेव एक ऐसा धार्मिक व रमणीय स्थल है, जो अपनी सुंदरता व विहंगम दृश्य से लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच...
पंजाब

वन रेंज गढ़शंकर के गांव भंडियार में पांच दिनों का लिवलीहुड ट्रेनिग प्रोग्राम में सैल्फ हैल्प ग्रुपों की सदस्यों को ट्रैनिग दी

गढ़शंकर: प्रधान मुख्य वन पाल पंजाब के निर्देशों मुताविक मुख्य वन पाल हिल्ज व वन पाल शिवालिक सर्कल तथा वन मंडल अफसर नवांशहर एट गढ़शंकर के नेतृत्व में वन रेंज गढ़शंकर के गांव भंडियार...
Translate »
error: Content is protected !!