दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल मांगा, विवाहिता से की मारपीट : पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध मामला दर्ज

by
गढ़शंकर, 31 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट व दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के आरोप पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मनजीत कौर पुत्री जगत सिंह निवासी हाजीपुर, हाल पत्नी सतनाम सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी संधवा जिला शहीद भगत सिंह नगर ने एसएसपी होशियारपुर को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी2 2019 को सिख रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद वह अपने पति सतनाम सिंह, सास सुखविंदर कौर के साथ टूरिस्ट वीजे पर अपनी ननद दलजीत कौर के पास ऑस्ट्रेलिया गए थे वहां पर सतनाम सिंह कंक्रीट का काम करता था व वह अपनी ननद के घर पर पैकिंग का काम करती थी और पैसे ननद के बैंक खाते में आते थे लेकिन उसकी ननद ने उसे कोई पैसा नही दिया जबकि वह हफ्ते में 4 सौ डॉलर का काम करती थी। उसने कहा कि इंडिया वापस लौट कर आने के 2-3 महीने बाद उसके सुसराल वालो का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और उसका पति बात बात पर मारपीट करने लगा यहां तक कि एक बार उसने मारने की नीयत से परने से उसका गला घोंट दिया जिससे उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। मनजीत कौर ने बताया कि इस घटना की सूचना मायके वालों को पता चला तो वह मुझे अपने साथ ले गए और वह तीन महीने मायके में रही। उसने बताया कि सितंबर 2021 को गणमान्य व रिश्तेदारों के सामने सुसराल पक्ष ने गलती मानते हुए आइंदा ऐसी गलती नही होगी का आश्वासन देने पर वह पति के साथ सुसराल चली गई लेकिन 15-20 दिन बाद उन्होंने उसके साथ फिरसे मारपीट करनी शुरू कर दी, उसने कहा कि उसका देवर मोहन सिंह उसके साथ गलत हरकतें करता था और उसे बदनाम करने की धमकियां देता रहता था। मनजीत कौर ने बताया कि इस दौरान गर्भवती होने पर उसके सुसराल पक्ष ने लिंग निर्धारण टैस्ट कराने के लिए दवाब डालने लगे मेरे मना करने पर पूरे परिवार ने मारपीट की ओर रसोई गैस खुली छोड़कर स्वयं घर से बाहर निकल गए। मनजीत कौर ने बताया कि वह अपनी जान बचा कर किसी तरह अपने मायके चली गई। उसने कहा कि इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन उसके सुसराल से बेटी को देखने कोई नहीं आया, गणमान्य व रिश्तेदारों ने उसका राजीनामा कराया ओर वह पति के साथ सुसराल चली गई। मनजीत कौर ने बताया कि राजीनामा करने के बाद भी वह बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसे परेशान करते रहे। मनजीत कौर ने बताया कि शादी के समय उसकी सास सुखविंदर कौर ने विचलोए को उसके रिश्तेदारों को सोने की अंगूठीया व उसे सोने की बालियां देने के लिए कहा था लेकिन उसके मना करने के बाद सुखविंदर कौर ने उसके पिता से यह बात कही तो उन्होंने किसी तरह उनकी यह मांग पूरी की थी। उसने कहा कि शादी के उसके सारे गहने सास सुखविंदर कौर ने ले लिए थे जो आज भी उसके पास है। मनजीत कौर ने एसएसपी को गुहार लगाते हुए मांग की थी कि उसके सुसराल परिवार ने कहा था कि जब तक वह बुलेट मोटरसाइकिल नही लाती तब तक तेरे व तेरी बेटी के लिए यहां कोई स्थान नही है। उसने कहा कि उसका परिवार उनकी कोई मांग पूरी नही कर सकता इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। इस शिकायत डीएसपी ऑपरेशनल द्वारा करने के बाद थाना गढ़शंकर में मनजीत कौर के पति सतनाम सिंह, सास सुखविंदर कौर, देवर मोहन सिंह व ननद दलजीत कौर के विरुद्ध धारा 406,498-ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Only by filling earth with

Jalandhar/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 27 :  Punjab Vidhan Sabha Speak-er Kultar Singh Sandhwan paid tribute to Shriman Sant Avtar Singh Ji on his 37th death anniversary at Nirmal Kutia Seechewal and said that due to the...
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने पर एक महिला स्मेत दो लोग नामजद

गढ़शंकर -विदेश भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी करने के आरोप में महिला व एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी होशियारपुर पास को दी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र के निजीकरण करने की तैयारियों के आरोप लगते हुए टैक्निकल सर्विस यूनियन (भंगल) ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पंजाब सरकार की निजीकरण योजना के तहत बिजली क्षेत्र के निजीकरण करने की योजना तहत दो डिवीज़नों  खरड़ और लालड़ू  को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर ली गई है।  यह...
Translate »
error: Content is protected !!