दान किए गए रक्त की एक बूंद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले 

by
कैंप में 80 युवाओं ने किया रक्तदान
बीटन ।  महाराज भुरीवाले के आगमन दिवस को समर्पित श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में आयोजित वार्षिक संत समागम दौरान श्री सतगुरु ब्रह्म नंद चेतना नंद भूरीवाले गरीबदासी चैरिटेबल ट्रस्ट बीटन  द्वारा समस्त संगत के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे वर्तमान  गदीनशीन वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंदजी महाराज भूरीवलियां ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद रक्तदाताओं को बधाई दी और कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे अच्छा दान है। हमें कभी भी रक्तदान करने से संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि हमारे द्वारा दान किए गए रक्त की एक बूंद किसे दा अनमोल जीवन बचा सकती है।  आचार्य जी ने कहा कि रक्तदान, नेत्रदान, शिक्षा दान को विश्व का सबसे बड़ा दान माना जाता है। इस मौके पर ऊना सरकारी अस्पताल से ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ दिव्या शर्मा टीम के साथ पहुंचीं। उनके साथ डॉक्टर स्वाति चाबा, चिकित्सा अधिकारी सुनीता सैनी, नीलम कुमारी, कमलदेव, चंचल सहित टीम ने  80 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदाताओं को वेदांत आचार्य चेतना नंदजी महाराज भूरीवली द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संतों में स्वामी तुरिया नंद, स्वामी नित्यानंद, स्वामी सतदेव ब्रह्मचारी, स्वामी फुम्मन दास सहित भूरीवाले गुरगदी परंपरा के अधिकांश भक्त और ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित थे।.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला उद्यमियों की वित्तीय सशक्तता हेतु फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : जिला उद्योग केंद्र द्वारा महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र, कुल्लू की प्रबंधक प्रवीण लता ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहडाला में डोपलर से जांची वाहनों की गति ओवरस्पीड वाहन चालकों को दी चेतावनी

ऊना : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा जागरुकता एवं निरीक्षण अभियान के अन्तर्गत आज आरटीओ ऊना रमेश चंद कटोच एवं ऊना पुलिस के संयुक्त दल ने मैहतपुर-ऊना रोड़ पर बहडाला में डोपलर डिवाइस के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास : विधायक मलेंद्र राजन

इंदौरा उत्सव के उपलक्ष्य पर ‘चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है’ थीम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एएम नाथ। इंदौरा,15 दिसंबर। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार

समाज सेवा के लिए सम्मान: आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब के पदाधिकारियो का गांव हिऊं की पंचायत ने

गढ़शंकर : आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब के पदाधिकारियों को सुसायिटी के समाज भलाई के कामों को लेकर गांव हीऊं की पंचायत दुारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर पुलिस थाना औड़ के...
Translate »
error: Content is protected !!