दिनदहाड़े NRI को घर में घुसकर बच्चे के सामने मारी गोली : हाथ जोड़कर रोकते रहा बच्चा और परिवार

by

अमृतसर। थाना मकबूलपुरा के अधीन आते इलाका दबुर्जी में एक एनआरआई के घर में घुसकर दो नौजवानों ने घुसकर उसे गोलियां मार दी। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया हैं, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। हमलावर कार की आरसी बनवाने का बहाना बनाकर घर में घुसे थे।

घर में घुसकर बहस करने लगे हमलावर : घर में घुसते ही हमलावर एनआरआई से बहसबाजी करने लगे तो इतने में ही एक हमलावर ने उस पर पिस्तौल तानकर गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने सीधे गोलियां चलाई। यह सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो हमलावर घर में घुसे थे। घर में घायल की पत्नी, मां और दो बच्चे थे।

हमालवरों के सामने हाथ जोड़ते रहे बच्‍चे : बच्चे भी हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर मिन्नते करते रहे कि वह उनके पिता को न मारे और उन्हें पैसे दे दिए जाएंगे। बाद में हमलवरों का पिस्टल बीच में ही अटक गया और वह मौका देखकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी हरपाल सिंह रंधावा, थाना मकबूलपुरा के प्रभारी, सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरु की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोल भी बरामद किए है।
सीसीटीवी को पुलिस ने कब्‍जे में लिया

पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है और हमलावरों की पहचान शुरु कर दी है। बताने योग्य है कि पिछले कुछ दिनों से एनआरआई को धमकियां भी मिल रही थी और उससे रंगदारी भी मांगी जा रही थी। हालांकि पुलिस ने इस बात को सिरे से नकारा है और जांच करने की बात की जा रही है।

पुलिस इसकी अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच चल रही है। वहीं सुखचैन सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे उनकी पहली पत्नी का परिवार था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने बसोली में 17 लाख रुपये लागत की अत्याधुनिक एंबुलैंस को दिखाई हरी झंडी

ऊना, 1 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बसोली में आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने 17 लाख लागत की अत्याधुनिक सुविधाओं से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाए भारत सरकार : डा. रमन घई

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के प्रति रोष प्रगट करने के लिए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्थान डिनोटिफाई करने का प्रतिभा सिंह द्वारा सरकार का सरकार समर्थन : पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय चुनावी लाभ के लिए सैकड़ों संस्थान खोले थे

शिमला : कांग्रेस ने राज्य में पिछली भाजपा सरकार के खोले संस्थान डिनोटिफाई करने का प्रतिभा सिंह ने CM सुक्खू की अगुआई वाली सरकार का समर्थन किया। प्रतिभा ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी,...
article-image
पंजाब

Naveen Aggarwal Sees India–US

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 06 : Prominent industrialist Naveen Aggarwal has expressed strong optimism over the expanding trade partnership between India and the United States, calling it a major opportunity for Indian manufacturers to grow and...
Translate »
error: Content is protected !!