दिया ठाकुर को मिस व राजबीर को मिस्टर फेयरवेल चुना

by

बी बी एन, 26 फरवरी (तारा) : बी.एल. सैंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वरिष्ठ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करना और स्कूल में बिताए गए उनके यादगार पलों का जश्न मनाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों का स्वागत फूलों और तिलक के साथ किया गया । कनिष्ठ छात्रों ने शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ छात्रों के लिए एक आकर्षक रैंप वॉक आयोजित किया गया उसके बाद विभिन्न गतिविधियां कराई गई। वरिष्ठ विद्यार्थियों को नवीन श्रेणियों में पुरस्कार और टाइटल्स भी दिए गए ।

जिनमें स्नेहा ठाकुर को मिस, लक्की कुमार को मिस्टर बीएल पब्लिक स्कूल चुना गया। सिमरन को मिस चार्मिंग, आदित्य ठाकुर को मिस्टर चार्मिंग, दीया ठाकुर को मिस फेयरवेल और राजवीर को मिस्टर फेयरवेल चुना गया ।
प्रधानाचार्य कामिनी शर्मा और प्रबंधक नरेश शर्मा, निदेशक कार्तिक शर्मा, तनवी शर्मा और शिक्षकों ने विदाई ले रहे विद्यार्थियों को अच्छे भविष्य के लिए प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी । वरिष्ठ विद्यार्थियों ने स्कूल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव 2025 – दो मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर : तरनतारन और बडगाम में सत्ताधारी पार्टी का इम्तिहान

नई दिल्ली  : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कुछ उपचुनाव भी हो रहे हैं। पंजाब की तरनतारन और जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर भी 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। भले ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तीन जिलों में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया : प्रभावितों के लिए एक करोड़ रुपये की त्वरित राहत राशि प्रदान करने की घोषणा

पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित निकलाने के लिए हवाई सेवाएं शुरू कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू, मण्डी तथा लाहौल स्पिति जिला में पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज : 2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी

रोहित भदसाली।  धर्मशाला, 27 सितम्बर। संस्कृति के विभिन्न रंगों को समेटे जिला कांगड़ा के बहुप्रतीक्षित ‘कांगड़ा वैली कार्निवल’ का आगाज 28 सितम्बर को धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा। कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री से ओक ओवर में की भेंट

एएम नाथ। शिमला : उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की।  मुख्यमंत्री ने उप-राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पारंपरिक...
Translate »
error: Content is protected !!