दिल्ली चुनाव के बीच AIMIM ने कुरान के अपमान को बना दिया बड़ा मुद्दा – महरौली सीट पर ‘आप’ के उम्मीदवार को लेकर खड़ा हुआ विवाद

by
नई दिल्ली : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें एक नाम ऐसा भी है जिसकी वजह से दिल्ली चुनाव में ‘कुरान का अपमान’ बड़ा मुद्दा बन सकता है।  मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने इसे ‘मुसलमानों के गाल पर तमाचा’ बताकर ‘आप’ की घेराबंदी तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस मुद्दे को तूल देना शुरू कर दिया है।
किस उम्मीदवार को लेकर विवाद :  दरअसल यह पूरा विवाद महरौली सीट पर ‘आप’ के उम्मीदवार को लेकर खड़ा हुआ है। पार्टी ने इस सीट से एक बार फिर अपने मौजूदा विधायक नरेश यादव को मैदान में उतारा है। नरेश यादव को हाल ही में कुरान के अपमान का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने उन्हें 2 साल की कैद और 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके बाद से ही नरेश यादव को आप से निकालने की मांग उठ रही थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें एक बार फिर मौका देने का फैसला किया। इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है, जिसके सहारे वह दिल्ली के मुसलमानों को अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुट गई है।
क्या है कुरान के अपमान का मामला :   पंजाब में मलेरकोटला जिले की एक अदालत ने 30 नवंबर को अहम फैसला सुनाते हुए नरेश यादव को दो साल कैद की सजा सुनाई। उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। कुरान की बेअदबी का यह मामला 2016 का है। मलेरकोटला में पवित्र कुरान के कुछ पन्ने फटे हुए मिले थे। पुलिस ने शुरुआत में विजय, गौरव और किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में इस मामले में आप विधायक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मार्च 2021 में अधीनस्थ अदालत ने यादव को बरी कर दिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता मोहम्मद अशरफ ने उन्हें बरी किए जाने के खिलाफ अपील दायर की थी।
अदारलट ठहरा चुकी है दोषी :  अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में यादव को दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया। नरेश को भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वास का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कार्य करना), 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोषी ठहराया गया।
AIMIM ने बनाया मुद्दा :  नरेश यादव को टिकट देने के बाद AIMIM ने ‘कुरान के अपमान’ को बड़ा मुद्दा बना दिया है। पार्टी ने रविवार शाम मुस्तफाबाद में प्रदर्शन किया। ओवैसी की पार्टी ने मुसलमानों के बीच इस बात का जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जामई ने लिखा, ‘आम आदमी पार्टी ने महरौली से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया जिसे इस्लाम का अपमान करने और सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोर्ट ने दोषी ठहराया है। इसके विरोध में दिल्ली में एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के पुतले पर चप्पल मारकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को वोट देने वाले मुसलमानों के गाल पर थप्पड़ जड़ा गया।’ एआईएमआईएम के नेता और कार्यकर्ता इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी जोर-शोर से उठाने लगे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा : मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार हिमाचल के दावे को सिरे से खारिज करती है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ पर हिमाचल की कांग्रेस सरकार का दावा बेतुका और साजिश भरा है। पंजाब के अधिकारों...
article-image
पंजाब

Collection of property tax, water

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan. 3 : Commissioner Municipal Corporation Dr. Amandeep Kaur informed that the collection of property tax, water and sewerage bills, trade license and rent/tehbazaari has been started in the Municipal Corporation office....
article-image
पंजाब

लखीमपुर की घटना के विरोध में युवाओ ंने निकाला कैंडल मार्च

गढ़शंकर : लखीमपुर में किसानों पर गाडिय़ा चढ़ा कर किसानों की हत्या करने के विरोध में यूथ काग्रेस पंजाब के सपोकसपपर्सन प्रणव कृपाल के नेतृत्व में गढ़शंकर में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें आरोपियों...
पंजाब

मुकेरियां का युवक गढ़शंकर में 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने मुकेरियां के युवक से 25 ग्राम हेरोइन बरामद कर केस दर्ज किया है। दर्ज केस के अनुसार एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ चक्क रोंता के...
Translate »
error: Content is protected !!