दिल्ली चुनाव से पहले सट्टा किंग ने बदली चाल : एग्जिट पोल से पहले जान लें किसकी बनेगी सरकार

by
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानी 5 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिससे दिल्ली के असली राजा का पता लगाने में मदद मिलेगी। बहरहाल, सट्टा बाजार के असली किंग यानी सट्टा किंग (Satta King) ने मतदान से ठीक पहले अपनी चाल बदल ली है।
सट्टा बाजार पहले आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहा था, वहीं अब भाजपा को भी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की दौड़ में अहम खिलाड़ी मान रहा है।
यही वजह है कि सट्टा किंग  ने कई विधानसभा सीटों पर पूर्व में लगाए भाव में बदलाव किया है। खास बात है कि अरविंद केजरीवाल की जीत को लेकर भी सट्टा बाजार का विश्वास भी डगमगा रहा है। तो चलिये बताते हैं कि प्रचार खत्म होते ही सट्टा बाजार ने कौन सी सीटों पर कीमतों में बदलाव किया है। सबसे पहले अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट के बारे में बात करते हैं…
 सट्टा किंग : नई दिल्ली विधानसभा सीट पर केजरीवाल का फंसना तय
फलोदी सट्टा बाजार ने दावा किया था कि नई दिल्ली विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जाएगी, लेकिन आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल पहले के मुकाबले कम वोटों से जीतेंगे। ऐसे में सट्टा बाजार ने पहले 35 से 45 पैसे तय किए थे, लेकिन अब इसमें कई गुना की बढ़ोतरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में सट्टा कारोबारियों के हवाले से बताया गया है कि अब अरविंद केजरीवाल की जीत पर 120
 130 पैसे का दांव लगाया गया है। मतलब यह है कि केजरीवाल के जीतने की आशंका पहले के मुकाबले कम हो गई है।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी परवेश वर्मा के लिए भी बराबर का दांव लगाया गया है ताकि कोई भी जीते तो सट्टा कारोबारियों को ज्यादा नुकसान न हो। कांग्रेस की बात करें तो यहां से संदीप दीक्षित चुनावी मैदान में हैं, लेकिन सट्टा बाजार  की ओर से कांग्रेस को लेकर कोई भी पत्ता नहीं खोला है।
 सट्टा किंग : आतिशी और सिसोदिया पर भी ज्यादा भाव
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सट्टा कारोबारियों को लगता है कि आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन मनीष सिसोदिया की सीट फंस सकती है। यही वजह है कि कालकाजी सीट पर आतिशी के लिए 25 से 35 पैसे का भाव तय है, लेकिन जंगपुरा सीट पर सिसोदिया की जीत पर भाव को बढ़ाकर 35 से 40 पैसे कर दिया गया है। इसके अलावा पटपड़गंज सीट पर 37 से 47 पैसे तय था, अब इसे 40 से 50 के बीच तय किया है। इसी प्रकार, 7 से 8 सीटें हैं, जहां आप प्रत्याशियों पर लगे भाव में बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब यह है कि इन सीटों पर आप के प्रत्याशियों के हारने की संभावना है।
 सट्टा किंग : बहुमत से बनेगी दिल्ली में नई सरकार
सट्टा किंग ने 3 फरवरी को दिए ताजा समीकरणों में बताया कि आम आदमी पार्टी को 34 से 36 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इससे पहले आप को 37 से 41 सीटें मिलने की संभावना जताई थी। वहीं 5 सीटें भी कम होती है, तो निश्चित ही भाजपा अपने दम पर सरकार बना लेगी। इसके दो कारण है। पहला कारण सत्ता विरोधी लहर और दूसरा बीजेपी का पक्का वोट बैंक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है। मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने काले दुपट्टे ओढ़कर सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन : पांच महीने से ठंडे पड़े वर्कर्स और हेल्पर्स के चूल्हे : केंद्र सरकार के एफआरएस जैसे काले फरमानों का यूनियन करेगी कड़ा विरोध : लखविंदर कौर

नवांशहर । आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू द्वारा *ऑल इंडिया फेडरेशन* के आह्वान पर जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने काले दुपट्टे ओढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर...
article-image
पंजाब

ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के नए अध्यक्ष : 5 सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर

अमृतसर: पंजाब की सियासत में एक बड़ा भूचाल आया है। शिरोमणि अकाली दल ने आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में आयोजित विशेष इजलास में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को...
article-image
पंजाब

शादी की सालगिरह पर बधाई : मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर

आपकी जोड़ी युही सलामत रहे; जिन्दगी में बेशुमार प्यार रहे; जीवन का हर दिन आप ख़ुशी से मनाये गढ़शंकर । मास्टर मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर सतलुज...
Translate »
error: Content is protected !!