दिल्ली जल बोर्ड घोटाले से हासिल रिश्वत के पैसे केजर सरकार को मिले :ED ने लगाए आरोप..!

by

नई दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड घोटाले पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पिछले नकल बुधवार  को आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड  अनुबंध में भ्रष्टाचार से हासिल हुआ रिश्वत का पैसा आम आदमी पार्टी को चुनावी धन के रूप में दिया गया था।

केंद्रीय एजेंसी ईडी ने एक बयान में कहा कि इस मामले में मंगलवार, 6 फरवरी को दिल्ली, वाराणसी और चंडीगढ़ में की गई छापेमारी के दौरान 1.97 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 4 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के अलावा आपत्तिजनक” दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए।

हालांकि, ईडी ने बयान में यह नहीं बताया गया कि कहां से क्या जब्त किया गया।बता दें कि एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग की इस जांच के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार, आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पूर्व डीजेबी सदस्य शलभ कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज मंगल और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।

जाली दस्तावेज जमा कर हासिल किया ठेका :  ED ने सीबीआई की एक FIR में जिसमें आरोप लगाया गया है कि डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा ने एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 38 करोड़ रुपये की कुल लागत का ठेका दिया। इस तथ्य के बावजूद कि कंपनी तकनीकी पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करती थी। ईडी ने इस मामले में अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल नाम के एक ठेकेदार को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वे 10 फरवरी तक उसकी हिरासत में हैं। ईडी ने दावा किया कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर ने जाली “दस्तावेज जमा करके बोली हासिल की और अरोड़ा को इस तथ्य की जानकारी थी कि कंपनी तकनीकी पात्रता को पूरा नहीं करती है”।

रिश्वत की रकम आप को चुनावी फंड के तौर पर भी दी गई :  ईडी ने आरोप लगाया कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर को ठेका देने के बाद अरोड़ा ने नकद और बैंक खातों में रिश्वत ली और उन्होंने यह पैसा डीजेबी में मामलों का प्रबंधन करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को दिया, जिनमें आप से जुड़े व्यक्ति भी शामिल थे।इसमें दावा किया गया, ”रिश्वत की रकम आप को चुनावी फंड के तौर पर भी दी गई।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों तक आपदा राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे जयराम ठाकुर

इस त्रासदी में सहयोग के लिए आगे आने वालों का आभार : जयराम ठाकुर अपनी जान पर खेल कर लोगों की जिंदगियां बचाने वाले युवाओं को सराहा एएम नाथ। मंडी : मंडी जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हसन वैली में व्यूइंग डेक के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के ढली के समीप हसन वैली  में व्यूइंग डेक के निर्माण कार्य के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अवगत करवाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सल्याणा छिंज अखाड़े को 50 लाख : हिमाचली कलाकरों पर व्यय होगी 33 प्रतिशत राशि : मुकेश अग्निहोत्री*

*पानी पर जयसिंहपुर में व्यय हो रहे 258 करोड़* रोहित जसवाल। पंचरुखी, 2 अप्रैल :- राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
पंजाब

डायलिसिस मशीन को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाना अत्यन्त  निंदनीय : सतीश कुमार सोनी

गढ़शंकर, 2 दिसंबर: आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सांसद निधि से दी गई डायलिसिस मशीन को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया...
Translate »
error: Content is protected !!