दिल्ली दरबार को हिलाकर रख देगी खनौरी बॉर्डर पर होने वाली महापंचायत : सरवन सिंह पंधेर

by
चंडीगढ़, 3 जनवरी । पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर शनिवार को किसान महापंचायत बुलाई गई है। महापंचायत से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शुक्रवार को दावा किया कि 4 जनवरी को होने वाली महापंचायत दिल्ली दरबार को हिलाकर रख देगी।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, मोदी सरकार ने अड़ियल रवैया अपनाकर रखा है। कल पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी ऐसा बोला। उन्होंने कहा कि हमें अर्धसैनिक फोर्स एयर एंबुलेंस भी देने की बात केंद्र ने कही थी, लेकिन जबरदस्ती किसानों पर गोलियां चलाकर डल्लेवाल को उठाकर लेकर गई। जब तीन करोड़ पंजाबियों ने पंजाब बंद करके दिखा दिया तो सारी सरकारें पीछे हट गई या पूरा पंजाब केंद्र के विरुद्ध खड़ा हो गया। हमारा आंदोलन न तो पंजाब सरकार के खिलाफ है न ही हरियाणा सरकार के खिलाफ है।
उन्होंने आगे कहा, आज पंचकूला में मीटिंग हो रही है। यह कोई हाई पावर्ड कमेटी नहीं है बल्कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पहले ही सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है। मेरा मानना है कि आंदोलन में फूट डालने के लिए मीटिंग बुलाई गई थी, निर्णय लिया कि मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर  ने कहा, जगजीत सिंह डल्लेवाल किसी तरह की मेडिकल सहायता नहीं लेंगे। यह विषय अदालतों का नहीं है बल्कि मोदी सरकार खुद बात करें। खनौरी बॉर्डर पर होने वाली बड़ी महापंचायत भी दिल्ली दरबार को हिलाकर रख देगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि खनौरी में होने वाली बैठक में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे।
पंढेर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, गुरगोबिंद सिंह का कहना था कि मानस की जात की एक ही पहचान हो। उन्होंने पूरी मानवता के लिए कार्य किया, जो हमें संदेश दिया, हम उसे ही आगे बढ़ाएंगे यह मोर्चा जीतेंगे। इतना ही नहीं, भाजपा की हिंदू-मुस्लिम वाली लाइन भी पिट जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने किया नंगल सिविल अस्पताल का दौरा

पंचायतों को गांव में काम करने के लिए लेने वाले सामान की चार जगहों से लेनी होगी कुटेशन:बैंस नंगल (वीरेन्द्र प्रताप) श्री अनंदपुर साहिब के विधायक एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने नंगल के सिविल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करों को मुख्यमंत्री की दो टूक—हिमाचल में कोई जगह नहीं ऊना में एंटी-ड्रग वॉकथॉन… युवाओं से नशे के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ऊना, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह  सुक्खू ने बुधवार को ऊना में एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता वॉकथॉन की अगुवाई करते हुए युवाओं और प्रदेशवासियों से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में...
article-image
पंजाब

पाहलेवाल में डा. आंबेडकर जयंती को समर्पित मेडिकल व रक्तदान शिविर 3 मई को : एससी कमिशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी होंगे मुख्यातिथि के रूप में शामिल

गढ़शंकर, 29 अप्रैल: 3 मई दिन रविवार को गांव पाहलेवाल में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती, खालसा साजना दिवस, मजदूर दिवस तथा जलियांवाला बाग में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद में रक्तदान कैंप तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूथ लेवल अधिकारी से करें संपर्क : मतदान केंद्रों पर वोट बनाने व शुद्धि के लिए 9 दिसंबर तक करें दावे व आक्षेप – DC अपूर्व देवगन

चंबा, 23 नवंबर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर नये वोट बनाने व शुद्धि के...
Translate »
error: Content is protected !!