दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी : सुनीता केजरीवाल

by

यमुनानगर, 28 जुलाई : म आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढ़ौरा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी है। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को इस बार मौका दे। आप की सरकार बनने पर दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा को भी मुफ्त 24 घंटे बिजली, शानदार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही, महिलाओं को एक हजार रुपए महीना और सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने ऐसे-ऐसे काम किए हैं, जो कोई भी पार्टी आजतक नहीं कर पाई। इसलिए मोदी जी उनसे जलते हैं। मोदी जी ने फर्जी केस में हरियाणा के लाल को जेल में डालकर ललकारा है। हरियाणा के लोग अपने बेटे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बार भाजपा की एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। यह हरियाणा की इज्जत का सवाल है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व अन्य नेता मौजूद रहे।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मोदी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाला कर हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है। केजरीवाल मोदी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें भाजपा को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।
उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री करने की दी है। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे।

प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला :  आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के अंदर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हरियाणा सरकार इस देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। साढ़ौरा के स्थानीय विधायक के मंत्री रहते समय सहकारिता विभाग में 100 करोड़ का घोटाला हो गया और फाइलों में दब कर रह गया। विधानसभा में भी उठा, अखबारों में भी आया, परंतु कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। पेंशन घोटाला भी 162 करोड़ का हुआ, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बीजेपी राज के अंदर 45 पेपर लीक हो चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 करोड़ की ठगी – वर्धमान ग्रुप के मालिक से : सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भेजकर दिखाया डर

लुधियाना। देशभर में डिजीटल अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे निकलवा कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर रहे हैं। अब नया मामला पंजाब...
article-image
पंजाब

रंगला पंजाब की जगह, आप ने राज्य को कंगला पंजाब बना दिया : दीवान

आप सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है: दीवान चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष तथा पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाना : राजेश राय

बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसआर ओझा या सीआइडी एवं विजिलेंस प्रमुख सतवंत अटवाल बन सकते नए हिमाचल के डीजीपी : DGP संजय कुंडू ने हाई कोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, 4 जनवरी को होगी सुनवाई

शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने हाई कोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने बीते मंगलवार को कारोबारी निशांत शर्मा को धमकाने से...
Translate »
error: Content is protected !!