दिल्ली में उनके दफ्तर को सील कर दिया : पार्टी सेंट्रल एजेंसियों के व्यवहार से परेशान है और ऐसी परिस्थियों में चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है : सौरभ भारद्वाज और अतिशी

by

नई दिल्ली : दिल्ली में राजनीतिक उथल पुथल का दौर जारी है । 21 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर दादागिरी के आरोप लगा रही है. इस बीच ने अब चुनाव आयोग का रुख कर लिया है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी सेंट्रल एजेंसियों के व्यवहार से परेशान है और ऐसी परिस्थियों में चुनाव कैसे लड़ा जा सकता है? पार्टी ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है।

पत्र में क्या लिखा है : पार्टी का यह लेटर आतिशी ने शेयर किया है। चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में आम आदमी पार्टी ने बताया है कि आज पार्टी के एक विधायक गुलाब सिंह के घर आईटी की रेड पड़ी है। साथ ही पार्टी दफ्तर तक जाने वाले रास्ते में नाकाबंदी कर दी गई है, पार्टी के किसी भी व्यक्ति को दफ्तर तक नहीं जाने दिया गया है। ऐसे हालात में आम आदमी पार्टी चुनाव कैसे लड़ेगी?

आम आदमी पार्टी ने लिखा है कि उनके प्रतिनिधि के तौर पर अतिशी सौरभ भारद्वाज और पंकज गुप्ता आज, 23 मार्च को किसी भी वक्त चुनाव आयोग से मिलना चाहते हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर को सील करने का आरोप : आम आदमी पार्टी के नेताओं की प्रेस कान्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज और अतिशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दिल्ली में उनके दफ्तर को सील कर दिया गया है। पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। साथ ही अतिशी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि उनके एक विधायक के घर IT डिपार्टमेंट की रेड भी हुई है। आप ने मांग की है कि सभी पार्टियों के लिए चुनाव समान होने चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो चुकी है और अब ED से लेकर अन्य केंद्रीय संस्थाएं सीधे तौर पर चुनाव आयोग के नियंत्रण क्षेत्र में हैं।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अतिशी के घर की तरफ जाती हुई गाड़ियों को पुलिस रोक रही है। आम आदमी पार्टी के नेता अपने कार्यालय नहीं जा सकते कार्यालय ही क्या वो अपने आधिकारिक निवास स्थान पर भी नहीं जा सकते, हमने इलक्शन कमीशन से समय मांगा है हम इलेक्शन कमीशन से पुलिस व उसके अधिकारियों की शिकायत करेंगे और चाहेंगे कि इलेक्शन कमीशन इसके ऊपर एक न्यूट्रल संस्था की तरह कार्यवाही करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मसूरी घूमने आए थे पंजाब के 2 युवक : पैसे खत्म होते ही बदली नीयत, मॉल रोड की मोबाइल दुकान में चोरी करते गिरफ्तार

एएम नाथ । मसूरी : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में घूमने आए दो पर्यटकों को पैसे खत्म होने के बाद चोरी करना महंगा पड़ गया. दोनों युवकों ने माल रोड स्थित एक...
article-image
पंजाब

शीघ्र भर्ती होंगे 2000 नर्सिंग ऑफिसर – प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान – डॉ. शांडिल

पंजैहरा में 36 शिकायतों का किया गया निपटारा नालागढ़ :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक...
article-image
पंजाब

दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए की गई चर्चा – विधायक जिंपा की मौजूदगी में सिविल व पुलिस प्रशासन ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

भगवान श्री हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ पटाखे न चलाने की अपील की, डी.जे चलाने पर रहेगी पाबंदी  दशहरे वाले दिन दशहरा ग्राउंड में भगवान हनुमान जी के स्वरुपों के साथ ग्राउंड...
article-image
पंजाब

बाथरूम में सात वर्षीय छात्र मिला बेहोश : शक है कि किसी ने उसकी हत्या का प्रयास

लुधियाना। गांव सुनेत स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल के बाथरूम में सात वर्षीय छात्र बेहोश मिला। स्कूल के स्टाफ ने उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। छात्र...
Translate »
error: Content is protected !!