दिल्ली में कांग्रेस के 2 दफ्तरों को खाली करने का मिला नोटिस : पार्टी ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

by

दिल्ली में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। कांग्रेस को दो ऑफिसों को खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस के पुराने ऑफिस यानी 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बाद से कांग्रेस ने 24 अकबर रोड बंगले को खाली नहीं किया था। यहां भी पहले की तरह ही पार्टी की गतिविधियां चल रही हैं।

कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड स्थित अपना कार्यालय खाली करने के नोटिस दिया गया है। इसपर पार्टी सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार सोच रही है कि हम पर दबाव बनाकर वह कांग्रेस को चुप करा सकती है। उन्हें हमें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्या उन्हें अशोक रोड स्थित 11 नंबर का कार्यालय या पंत मार्ग वाला कार्यालय मिल गया है? क्योंकि वे ईरान युद्ध के संबंध में कुछ नहीं कर पाए हैं, इसलिए वे इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले 48 सालों से 24 अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय है। हालांकि बीते साल कांग्रेस के नए मुख्यालय “इंदिरा भवन” का उद्घाटन हो चुका है, बावजूद इसके कांग्रेस ने 24 अकबर रोड को खाली नहीं किया है। चर्चा है कि नोटिस मिलने के बाद से कांग्रेस कनूनी विकल्प पर विचार कर रही है। 24 अकबर रोड के अलावा इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के 5 रायसीना रोड स्थित ऑफिस के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। जबरन बेदखली की स्थिति में कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित चावल पूरी तरह सुरक्षित, भ्रांतियों पर न दें ध्यान – राजीव शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 दिसम्बर। जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे चावल पूरी तरह सुरक्षित और फोर्टिफाइड राइस (पोषक तत्वों से युक्त चावल) हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुआ के नवाब सिंह से थे अवैध संबंध , भतीजी के मेडिकल से किया मना – भतीजी को नवाब सिंह तक पहुंचाने वाली बुआ ने क्या-क्या बताया

कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज में रात के वक्त अपने साथ नाबालिग भतीजी को ले जाने वाली आरोपी बुआ को पुलिस ने आखिर बुधवार को तिर्वा से...
हिमाचल प्रदेश

भेड़पालकों के लिए जागरुकता शिविर 9 मार्च को

ऊना : घूमंतु भेड़पालकों के लिए 9 मार्च को कार्यालय पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन ऊना में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक...
article-image
पंजाब

मुगोवाल, हल्लूवाल, मनोलिया व खेड़ा की टीमें का सेमीफाइनल में प्रवेश।

माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर द्वारा चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोतसिंह ख़ाबडा की अगुवाई में कराए जा रहे सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों...
Translate »
error: Content is protected !!