दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से होगा होगा सर्वपक्षीय विकास- अविनाश राय खन्ना

by
 भाजपा में दिल्ली सरकार गठन के लिए दिल्ली निवासियों का धन्यवाद- डा. रमन घई
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : । यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से दिल्ली में भाजपा सरकार के विशाल बहुमत प्राप्त करने पर जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन से दिल्ली का सर्वपक्षीय विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी की विकासशील नीतियों को समर्थन देते हुए आप को सरकार से बाहर किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं लागू की है। जिसका लाभ आज देश के हर नागरिक को मिल रहा है। खन्ना ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत केजरीवाल के झूठ पर प्रधानमंत्री मोदी की सचाई की जीत है। जिसको लोगों ने समर्थन देकर भारी बहुमत से जीत दर्ज दिलाई। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भी इस बात को महसूस करने लगे है कि पंजाब का विकास ही भाजपा ही पार्टीबाजी के ऊपर उठकर करवा सकती तथा पंजाब के लोग भी अब केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली की बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा समूह दिल्ली व राष्ट्रीय भाजपा लीडरशिप व कार्यकार्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने जिस तरह केजरीवाल सरकार से तंज होकर भाजपा को भारी बहुमत से जीताया उससे आने वाले समय में दिल्ली वासियों को सभी मुश्किलों से निजात मिलेगी। उन्होंने दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन से दिल्ली वासियों को धन्यवाद देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर यूथ सिटीजल कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे यूथ पर सचाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली वासियों को पिछले 12 साल से आप सरकार में आ रही मुश्किलों से निजात मिलेगी। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा के अलावा मनोज शर्मा, मोहित संधू, डा. राज कुमार सैनी, परमेश्वर पंडित, जसवीर सिंह, डा. वशिष्ट कुमार, मनी कुमार, विक्की पास्टर, दिलजीत धीमान, बबलू सिंह, करन कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए लड्डू बांटते हुए भंगड़े डाले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान परशुराम जी की जयंती पर ब्राह्मण सभा गढ़शंकर ने लगाए पौधे, बच्चों को मास्क और खाने पीने का सामान दिया

गढ़शंकर –भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार और भक्ति शक्ति के प्रतीक व ब्राहम्ण समाज के देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिवस पर श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण...
article-image
पंजाब

अग्निवीर भर्ती के संबंध में ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया /जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर।

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर पीजीआई को किया सपुर्द

गढ़शंकर। गढ़शंकर के 94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए उनका पार्थिव शरीर  बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह व रोटरी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पार्षद प्रेमलता और CPDL डायरेक्टर अरुण वर्मा ने निभाया वादा, सेक्टर-43 में 400 KVA ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून : सेक्टर-43 के निवासियों को लंबे समय से झेलनी पड़ रही लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र में निर्बाध...
Translate »
error: Content is protected !!