दिल्ली विधानसभा के नोटिस का पंजाब पुलिस ने दिया जवाब, फर्जी है आतिशी का वीडियो

by

पुर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दिया है. पंजाब पुलिस ने आतिशी से जुड़े वीडियो को फर्जी बताया है. साथ ही नोटिस में बताया कि वीडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट से साबित हुआ है कि आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का प्रयाग नहीं किया था।

माहौल खराब करने के लिए एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर
पोस्ट किया गया था।

पंजाब पुलिस ने नोटिस का जवाब देते हुए बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में एक्शन लिया गया है. एडिटेड वीडियो पर कानून के प्रावधानों के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पंजाब पुलिस ने नोटिस में कहा है कि उनकी जवाबदेही कोर्ट और केस से संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष है. इस मामले में आगे जो भी कार्रवाई की जाएगी, उसे कोर्ट और केस से संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने रखा जाएगा।

मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी वीडियो

इस मामले की शुरुआत दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा एक वीडियो को एक्स पोस्ट करने से शुरू हुई थी. वीडियो में आप नेता आतिशी को लेकर दावा किया गया था कि उन्होंने सिख गुरु के लिए आपत्तिजनक बातें कही हैं. इसके बाद इस वीडियो पर बवाल मच गया. पंजाब पुलिस ने वीडियो की जांच की तो यह फर्जी पाया गया. इसके बाद पंजाब पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए मंत्री कपिल मिश्रा और अन्य विधायकों के खिलाफ एफर्आइआर दर्ज कर ली

दिल्ली विस अध्यक्ष ने नोटिस जारी कर मांगा था जवाब : पंजाब पुलिस के एक्शन के बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लिया है. उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी समेत 3 आईपीएस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. इसके बाद पंजाब पुलिस ने 22 जनवरी को नोटिस का जवाब दिया. पंजाब पुलिस ने नोटिस में बताया है कि आतिशी का वीडियो पूरी तरह फर्जी है. किसी ने माहौल खराब करने के लिए इस वीडियो को जानबूझकर वायरल किया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. मामले की रिपोर्ट कोर्ट और केस संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने जल्द ही पेश की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

पति ने ससुराल में पहुंच कर पत्नी सास ससुर पर तेजधार हथियार से हमला किया पत्नी की मौत सास ससुर गंभीर घायल

माहिलपुर : पति ने अपने ससुराल पुहंच कर पत्नी व सास सुसर पर तलवार के साथ हमला किया। जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई और सास ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।...
article-image
पंजाब

भारत सरकार की मदद से मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर कनाडा से जल्द भारत आने की उम्मीद : खन्ना पीड़ित पिता योगेश्वर के आग्रह पर खन्ना ने दिया आश्वासन

होशियारपुर 29 जनवरी  : गाँव पंडोरी निवासी मनदीप सिंह जिसकी कनाडा में मृत्यु हो गयी है, के पिता योगेश्वर ने अपने बेटे मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत मंगवाने हेतु पूर्व सांसद...
article-image
पंजाब

ड्राई डे मौके गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में डेंगू लार्वा जांच मुहिम चलाई 

गढ़शंकर, 23 मई: पंजाब सरकार के निर्देशों तहत डॉक्टर परमहंस के नेतृत्व में डेंगू के खतरे को कम करने और लोगों को बचाव के उचित ढंगों के बारे में जागरूक करने के लिए आज ड्राई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
Translate »
error: Content is protected !!