दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 26 नाम, सिसोदिया के खिलाफ पूर्व फरहाद सूरी महापौर को उतारा

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार रात को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पार्टी ने 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें महिला प्रत्याशी सिर्फ एक है।
पार्टी ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री असीम अहमद खान को मटिया महल से और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया है। ये दोनों नेता एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिसोदिया के खिलाफ उतारा है। शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा को टिकट दिया है। पार्टी ने सीमापुरी से दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को उम्मीदवार बनाया है।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट :  पार्टी ने रिठाला सीट से सुशांत मिश्रा, मंगोलपुरी (SC) से हनुमान चौहान, शकूरबस्ती से सतीश लूथरा, त्रिनगर से सतेंद्र शर्मा, मोतीनगर से राजेंद्र नामधारी, मादीपुर (SC) से जेपी पंवार, राजौरी गार्डन से धरमपाल चंदेला, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, मटियाला से रघुविंदर शौकीन, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत, दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु, राजिन्दर नगर से विनीत यादव और जंगपुरा से फरहाद सूरी को टिकट दिया गया है।
इसके अलावा मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर, महरौली से पुष्पा सिंह, देवली (SC) से राजेश चौहान, संगमविहार से हर्ष चौधरी, त्रिलोकपुरी (SC) से अमरदीप, कोंडली (SC) से अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा, कृष्णा नगर से गुरचरण सिंह राजू, सीमापुरी (SC) से राजेश लिलोठिया, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान, गोकलपुर (SC) से प्रमोद कुमार जयंत और करावल नगर से पीके मिश्रा को उतारा है।
अबतक घोषित किए कुल 47 उम्मीदवार :   इससे पहले 12 दिसंबर को घोषित अपनी पहली सूची में पार्टी ने 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। कुल 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस अबतक अपने 47 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है। पहली सूची में सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था, जिन्हें नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 9 से 18 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए श्रावण आष्टमी नवरात्र मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 से 18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DSP हेडक्वार्टर अजय ठाकुर: नशे पर नकेल कसना प्राथमिकता, ट्रैफिक को सुधारने में पुलिस की बजाय पब्लिक का अधिक रोल :

ऊना: अजय ठाकुर ने DSP हेडक्वार्टर का पदभार संभाल लिया है। वह 2017 बैच के HPS अधिकारी हैं। अजय ठाकुर ने कहा कि नशे पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह स्पोर्ट्स से जुड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में आम आदमी के लिए रोबोटिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध : मुख्यमंत्री सुख्खू

एम्स चमियाना में पहली रोबोटिक सर्जरी हुई, कागज रहित प्रयोगशाला का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने स्वचालित प्रयोगशाला के लिए 23 करोड़ रुपये और छात्रावास के लिए 11 करोड़ रुपये की घोषणा की एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UPSC क्रैक कर बन गया ऑफिसर : इंस्पेक्टर ने किया अपमानित, तो कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा

भारत में हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते हैं. इसके लिए उम्मीदवार महंगी-महंगी कोचिंग का भी सहारा लेते हैं. वहीं, कुछ उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं, जो बिना किसी...
Translate »
error: Content is protected !!