दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए लगेंगे शिविर- ADC निवेदिता नेगी

by

मंडी, 4 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मंडी जिला में दो चरणों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण में दिव्यांगजनों को जिन्हें किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण की आवश्यकता है के आकलन हेतु 18 दिसंबर से 23 दिसम्बर तक मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, करसोग और गोहर में शिविर आयोजित होंगे। यह जानकारी उन्होंने सोमवार को शिविरों के सफल आयोजन और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 18 दिसंबर को मंडी, 19 को जोगिंद्रनगर, 20 को सरकाघाट, 22 को करसोग तथा 23 दिसम्बर को गोहर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसके लिए दिव्यांगों को केवल यूडीआइडी कार्ड अथवा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जोकि 40 प्रतिशत से कम न हो, तहसीलदार या प्रधान ग्राम पंचायत द्वारा जारी वार्षिक आय प्रमाण पत्र जोकि 2,70,000 तक हो, आधार/वोटर कार्ड और 2 पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे।
उन्होंने बताया कि एलिम्को द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, हियरिंग एड, कैलिपर, छड़ी, सेंस स्टीक्स सहित अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह इस बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग इन शिविरों से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में दिव्यांगों को शिविर में पहुंचने की कोई परेशानी न हो इसके लिए संबंधित उपमण्डल अधिकारी की अध्यक्षता प्रस्तावित शिविर के आयोजन स्थल चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए गोपी चंद पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल, जिला कल्याण अधिकारी समीर, जिला प्रधान विकलांग संस्था मंडी हेमलता पठानिया, डॉ पवनेश, राजेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव ननाओं पालमपुर के प्रथम परमार वने फ्लाइंग आफिसर

एएम नाथ :  धर्मशाला ननाओं में रविवार को समस्त परमार परिवारों द्वारा फ्लाइंग आफिसर प्रथम परमार का अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम फ्लाइंग आफिसर अपने परिवार सहित अपने कुल देव अक्षैणा महादेव के दर्शन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी छिंज मेले के विकास को मिलेगा हरसंभव सहयोग : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने छिंज मेला आयोजन समिति को दिए 1.21 लाख रुपये लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में मेलों की अहम भूमिका : पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी...
हिमाचल प्रदेश

दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा : विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को

मंडी : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार देते हुए विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने दस साल के कठोर कारावास और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40,000 मिलेगी अब तनख्वाह …. जानिए : हिमाचल के मल्टी टास्क वर्करों के लिए बड़ी खुशखबरी

सीएम सुक्खू ने तनख्वाह में की बढ़ोतरी एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वीरवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान एक बड़ा ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!