दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित : विधायक हरीश जनारथा ने अस्पताल परिसर में चल रहे मिल्क फेड बूथ, एटीएम, एचपीएमसी बूथ व कैंटीन संबंधित मामलों पर की चर्चा

by

शिमला, 14 जून – दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की और इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में रोगी कल्याण समिति के 1 करोड़ 98 लाख रूपये के बजट को अनुमोदन प्रदान किया।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों से 2021-2022 के लेखापरीक्षित व्यय पर विस्तृत चर्चा की और वित्तीय वर्ष 2023-24 की आमदनी व व्यय पर गहनता से विचार विमर्श किया और इससे सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इसके उपरान्त विधायक हरीश जनारथा ने अस्पताल परिसर में चल रहे मिल्क फेड बूथ, एटीएम, एचपीएमसी बूथ व कैंटीन संबंधित मामलों पर चर्चा की और व्यावसायिक गतिविधियों से आय अर्जित करने पर बल दिया ताकि रोगियों को सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार लोगों को आधुनिक उपकरणों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिक्षक डॉ लोकेंद्र शर्मा ने बैठक का संचालन किया और रोगी कल्याण समिति की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
रोगी कल्याण समिति ने खून की जांच, बायोकेमिस्ट्री व पैथोलॉजी में युजर शुल्क को आईजीएमसी शिमला के तर्ज पर बढ़ाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का निर्णय लिया।
बैठक में महापौर नगर निगम शिमला सुरिन्दर चौहान, स्थानीय पार्षद सुषमा कुठियाला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ सुरेखा चौपडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल शर्मा, अन्य चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के छह बागी, तीन निर्दलीय भाजपा में शामिल, शाम को पहुंचाए जाएंगे शिमला – केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी भाजपा में हुए शामिल

एएम नाथ। शिमला :  अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं, तीन निर्दलियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी का प्राथमिक स्कूलों के मुख्याध्यापकों से आह्वान – बच्चों को जेएनवी में प्रवेश के लिए करें प्रेरित

रोहित भदसाली। । ऊना, 9 अगस्त. जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 16 सितम्बर तक आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक एनवीएस की वेबसाइट डब्ल्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मामलों में जारी की 1 लाख 67 हज़ार की राहत राशि : जतिन लाल

जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित रोहित जसवाल। ऊना, 28 मार्च। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’ एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई...
Translate »
error: Content is protected !!